darsh news

गांधी मैदान में शपथ ग्रहण से पहले पटना पुलिस ने 8 बदमाशों को दबोचा, हथियार भी बरामद...

गांधी मैदान में शपथ ग्रहण से पहले पटना पुलिस ने 8 बदमाशों को दबोचा, हथियार भी बरामद...

Patna police arrested 8 criminals before the swearing-in cer
गांधी मैदान में शपथ ग्रहण से पहले पटना पुलिस ने 8 बदमाशों को दबोचा, हथियार भी बरामद...- फोटो : Darsh News

पटना: राजधानी पटना की पुलिस अपराध नियंत्रण को लेकर लगातार सक्रिय है और अपराधियों पर अंकुश लगाने में जुटी हुई है। राजधानी पटना के गांधी मैदान में शपथ ग्रहण से ठीक पहले पुलिस ने हथियार तस्करी और बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे 8 लोगों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। मामले में पटना सीटी एसपी परिचय कुमार ने बताया कि एक दिन पहले पटना सिटी के मंगल तालाब के समीप चौक थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर चार बदमाशों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया था। सभी बदमाश किसी आपराधिक घटना की योजना बनाने के लिए जुटे थे लेकिन पुलिस के हत्थे चढ़ गए। 

यह भी पढ़ें    -     बिहार की नई सरकार में होंगे 3 डिप्टी CM? चिराग की पार्टी से इनका नाम सबसे आगे, चिराग ने सवाल के जवाब में...

पुलिस पूछताछ में उन्होंने अपने अन्य साथियों का नाम बताया जिसके बाद चित्रगुप्त नगर थाना की पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार अन्य बदमाशों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार बदमाशों ने बताया कि वे लोग मोकामा इलाके में संचालित मिनी गन फैक्ट्री में निर्मित हथियार ले कर आते हैं और एक दूसरे की मदद से पटना में अपराधियों को सप्लाई करते हैं। सिटी एसपी ने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों की पहचान किट्टू कुमार, सुमन राज, विराट, अमन राज, सचिन कुमार, रोहित कुमार, शुभम राज और सत्यम कुमार के रूप में की गई। इनके पास से दो हथियार बरामद किया गया है। फ़िलहाल पुलिस गिरफ्तार सभी बदमाशों का आपराधिक इतिहास खंगालने में जुटी हुई है।

यह भी पढ़ें    -     NDA की जीत से गदगद चिराग ने विपक्ष पर कसा तंज, डिप्टी सीएम पद के सवाल पर...


Scan and join

darsh news whats app qr