darsh news

होली पर सड़क सुरक्षा के लिए पटना पुलिस ने दिखाई सख्ती, रिकार्ड जुर्माना वसूली

Patna Police Show Strictness for Road Safety During Holi

पटना: होली के पर्व को सुरक्षित और सुखद बनाने के लिए पटना पुलिस और ICCC (Integrated Command and Control Centre) की टीमें शहर के हर कोने पर चौकस रहीं। अत्याधुनिक ANPR कैमरों और वीडियो सर्विलांस के माध्यम से यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की गई।


इस दौरान ट्रैफिक पुलिस ने नियमों की अवहेलना करने वाले वाहनों के खिलाफ व्यापक अभियान चलाया। पटना पुलिस के अनुसार, अब तक होली पर्व के अवसर पर कुल 11,857 वाहनों पर चालान किए गए और कुल ₹1,61,02,500 का जुर्माना वसूला गया। यह राशि अब तक किसी होली के मौके पर की गई सबसे बड़ी वसूली है।


ICCC और ट्रैफिक पुलिस की यह कार्रवाई सड़क पर सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से की गई। पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे सड़क पर अनुशासन बनाए रखें और नियमों का पालन करें, ताकि सभी सुरक्षित रूप से अपने घर लौट सकें।


पटना पुलिस ने यह भी कहा कि तकनीक और निगरानी के माध्यम से शहर में यातायात नियंत्रण लगातार मजबूत किया जा रहा है। ऐसे में जिम्मेदारी से वाहन चलाना और ट्रैफिक नियमों का पालन करना हर नागरिक की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक है।


किसी भी शिकायत या जानकारी के लिए नागरिक [sptrafficpnbe@gmail.com](mailto:sptrafficpnbe@gmail.com) पर संपर्क कर सकते हैं।

Scan and join

darsh news whats app qr