darsh news

एक मामला खत्म होता नहीं और दूसरा आ जाता है सामने, पटना विश्वविद्यालय परिसर में...

patna university campus me

पटना: राजधानी पटना में शंभू गर्ल्स हॉस्टल में छात्रा के मौत मामले का अभी जांच चल ही रहा है और और पुलिस पर कई सवाल उठ रहे हैं इस बीच एक और सनसनीखेज मामला सामने आया है। खबर राजधानी पटना में स्थित पटना विश्वविद्यालय कैंपस से है जहां निजी निर्माण कंपनी में काम करने वाली एक महिला के साथ मुंशी ने हैवानियत की। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गई और पुलिस छानबीन में जुट गई।

घटना के संबंध में पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। घटना को लेकर बताया जा रहा है कि पटना विश्वविद्यालय में निर्माण कार्य में लगी निजी कंपनी के मुंशी ने उसी कंपनी में रसोइया के रूप में काम करने वाली एक महिला के साथ हैवानियत की घटना को अंजाम दिया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेजा जबकि दूसरी तरफ पुलिस ने करीब 4 घंटे के अंदर ही आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया। 

यह भी पढ़ें     -     बिहार की बेटियां बनेंगी साइंटिस्ट और जाएँगी स्पेस में, बालिका दिवस पर...

मामले की जानकारी देते हुए पटना सिटी एसपी सेंट्रल दीक्षा ने बताया कि पटना विश्वविद्यालय परिसर में निर्माण कार्य में लगी एजेंसी के मुंशी ने अपनी ही कंपनी के रसोइया के साथ हैवानियत की है। सूचना मिलने के कुछ देर बाद ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जबकि FSL की टीम भी जांच कर रही है और आरोपी को अब जेल भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें     -     बिहार की महिलाएं कर रही हैं करोड़ों का टर्न ओवर, सीएम नीतीश ने दिया मौका तो जीविका दीदियों ने...

पटना से चंदन तिवारी की रिपोर्ट


Scan and join

darsh news whats app qr