darsh news

Bihar News : फल्गु नदी में मिला बुजुर्ग महिला का शव, मृतका की नहीं हुई पहचान...

गयाजी से खबर है जहां रबर डैम फल्गु नदी की पानी में तैरता हुआ एक वृद्ध महिला की शव मिली है। वृद्ध महिला की उम्र लगभग 80 वर्ष बताई जा रही है। रबर डेम फल्गु नदी से ओर से पानी में तैरता हुआ वृद्ध महिला का शव मल्लाह टोली नदी की तरफ आ रही थी

Phalgu nadi mein mila bujurg mahila ka shav, mritika ki nahi
फल्गु नदी में मिला बुजुर्ग महिला का शव- फोटो : Darsh News

Gaya Ji : गयाजी से खबर है जहां रबर डैम फल्गु नदी की पानी में तैरता हुआ एक वृद्ध महिला की शव मिली है। वृद्ध महिला की उम्र लगभग 80 वर्ष बताई जा रही है। रबर डेम फल्गु नदी से ओर से पानी में तैरता हुआ वृद्ध महिला का शव मल्लाह टोली नदी की तरफ आ रही थी, तो स्थानीय लोगों की नजर पड़ी। जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी। वहीं, सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पानी से तैरता हुआ निकला और उसके बाद पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा।


फिलहाल, मृतक वृद्धि महिला की अभी तक पहचान नहीं हुई है। मल्लाह टोली के स्थानीय रिशु साहनी ने बताया कि, रबर डैम की ओर से पानी में तैरता हुआ एक वृद्ध महिला की शव पर नजर पड़ी, वृद्ध महिला ब्लाउज और लाल साड़ी पहनी हुई थी, साड़ी पूरी तरह से खुली हुई थी और अर्धनग्न अवस्था में थी। 


हालांकि, स्थानीय लोगों के सहयोग से तैरता हुआ पानी से निकल गया और उजाला गमछी से उसे उठाया गया। उसके बाद इसकी सूचना पुलिस के दी गई। पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेजी है। वहीं, मृतक वृद्ध महिला की पहचान में जुट गई है।


इस संबंध में सिविल लाइन थाना के थाना अध्यक्ष का कहना है कि, पानी में तैरता हुआ एक वृद्ध महिला का शव मल्लाह टोली से मृत अवस्था में मिली है। शव को कब्जे में लिया गया है और उसका पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दी गई है। 




गयाजी से मनीष कुमार की रिपोर्ट



ताजा ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए दर्श न्यूज़ के साथ, यह भी पढ़े :   

विजय सिंहा का 'वोटर अधिकार यात्रा' पर तंज, कहा- लोकतंत्र नहीं ला पाए वो बिहार में क्या लाएंगे... https://darsh.news/news/vijay-sinha-ka-voter-adhikar-yatra-par-tanz-kaha-loktantra-nahi-la-paye-wo-bihar-mein-kya-layenge-380411

Scan and join

darsh news whats app qr