PK की जन सुराज ने जारी की 65 उम्मीदवारों की दूसरी सूची, देखें कहाँ से कौन बने उम्मीदवार...
PK की जन सुराज ने जारी की 65 उम्मीदवारों की दूसरी सूची, देखें कहाँ से कौन बने उम्मीदवार...

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर जन सुराज ने 65 उम्मीदवारों की अपनी दूसरी सूची जारी कर दी है। सूची जन सुराज के संयोजक प्रशांत किशोर ने खुद ही एक प्रेस वार्ता के दौरान की। इस दौरान प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए जन सुराज के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय सिंह ने सूची जारी की। उन्होंने बताया कि हम 65 उम्मीदवारों में से एक एसटी, 18 एससी, 46 सामान्य सीटों के उम्मीदवार हैं। इन 46 में से अति पिछड़ा के 14 उम्मीदवार हैं जिसमें 10 हिंदू और 4 मुस्लिम उम्मीदवार हैं। सामान्य वर्ग के सीटों पर योग्य अनुसूचित जाति और जनजाति उम्मीदवारों को टिकट दिए जाने के अपने वादे के अनुसार एक अनुसूचित जाति के उम्मीदवार को भी टिकट दी जा रही है। इस दौरान प्रशांत किशोर ने कहा कि हरनौत नीतीश कुमार की सीट है और इस सीट से हम अनुसूचित जाति के कमलेश पासवान को अपना उम्मीदवार बना रहे हैं।
- नौतन से संतोष चौधरी
- रक्सौल से कपिलदेव प्रसाद उर्फ़ भुवन पटेल
- नरकटिया से लालबाबू यादव
- केसरिया से नाज अहमद खान उर्फ़ पप्पू खान
- कल्यानपुर से डॉ मंतोष सहनी
- चिरैया से संजय सिंह
- शिवहर से नीरज सिंह
- रिगा से कृष्णमोहन
- बथनाहा सुरक्षित से डॉ नवल किशोर चौधरी
- बाजपट्टी से आजम हुसैन अनवर
- सीतामढ़ी से जियाउद्दीन खान
- हरलाखी से रत्नेश्वर ठाकुर
- राजनगर सुरक्षित से डॉ सुरेंद्र कुमार दास
- झंझारपुर से केशव भंडारी
- पिपरा से इन्द्रदेव साह
- त्रिवेणीगंज सुरक्षित से प्रदीप राम
- नरपतगंज से जनार्दन यादव
- ठाकुरगंज से मो इकरामुल हक़
- कसबा से इत्तेफाक आलम उर्फ़ मुन्ना
- बनमनखी सुरक्षित से मनोज कुमार ऋषि
- रुपौली से आमोद कुमार
- कटिहार से डॉ राजी शरीफ
- कदवा से मो शहरयार
- बलरामपुर से आसाब आलम
- मनिहार सुरक्षित से बबलू सोरेन
- कोरहा सुरक्षित से निर्मल कुमार राज
- सिंहेश्वर सुरक्षित से प्रमोद कुमार राम
- मधेपुरा से शशि कुमार यादव
- सोनबरसा सुरक्षित से सत्येंद्र हाजरा
- कुशेश्वरस्थान सुरक्षित से शत्रुध्न पासवान
- गौरबौरम से डॉ इफ़्तेख़ार आलम
- बहादुरपुर से आमिर हैदर
- बरहरिया से डॉ नवाज
- गोरियाकोठी से एजाज अहमद सिद्दीकी
- तरैया से सत्येन्द्र कुमार सहनी
- राजापाकर सुरक्षित से मुकेश कुमार राम
- महनार से डॉ राजेश चौरसिया
- पातेपुर सुरक्षित से दसई चौधरी
- वारिसनगर से सत्यनारायण उर्फ़ प्रदीप सहनी
- उजियारपुर से दुर्गा प्रसाद सिंह
- रोसड़ा सुरक्षित से रोहित पासवान
- हसनपुर से इंदु गुप्ता
- चेरिया बरियारपुर से डॉ मृत्युंजय
- बखरी सुरक्षित से डॉ संजय कुमार पासवान
- अलौली सुरक्षित से अभिषेक कुमार
- कहलगांव से मंजर आलम
- भागलपुर से अभयकांत झा
- तारापुर से डॉ संतोष सिंह
- जमालपुर से ललन जी यादव
- सूर्यगढ़ा से अमित सागर
- इस्लामपुर से तनुजा कुमारी
- हरनौत से कमलेश पासवान
- बख्तियारपुर से बाल्मीकि सिंह
- फुलवारी सुरक्षित से प्रो शशिकांत प्रसाद
- मसौढ़ी सुरक्षित से राजेश्वर मांझी
- संदेश से राजीव रंजन सिंह
- बक्सर से तथागत हर्षवर्धन
- डुमरांव से शिवांग विजय सिंह
- राजपुर सुरक्षित से धनंजय पासवान
- चैनपुर से हेमंत चौबे
- नोखा से डीएसपी नसरुल्ला खान
- कुटुम्बा सुरक्षित से श्यामबली राम उर्फ़ महाबली पासवान
- बाराचट्टी सुरक्षित से ई हेमंत पासवान
- टिकारी से डॉ शशि यादव
- वजीरगंज से संतोष कुमार