darsh news

सहरसा में राजद-कांग्रेस पर जम कर बरसे PM मोदी, प्रवासी बिहारी से की खास अपील...

सहरसा में राजद-कांग्रेस पर जम कर बरसे PM मोदी, प्रवासी बिहारी से की खास अपील...

PM Modi lashed out at RJD-Congress in Saharsa
सहरसा में राजद-कांग्रेस पर जम कर बरसे PM मोदी, प्रवासी बिहारी से की खास अपील...- फोटो : Darsh News

सहरसा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार चुनाव के पहले चरण के लिए सोमवार को लगातार दुसरे दिन बिहार में चुनाव प्रचार कर रहे हैं। सोमवार को उन्होंने सहरसा में एक जनसभा को संबोधित किया और कहा कि सहरसा सिमांचल समेत पूरा बिहार 6 नवम्बर को वोट डालेंगे। उन्होंने कहा कि 6 नवम्बर को बहुत सारे युवा हैं जो पहली बार वोट डालेंगे और मैं आपसे कहना चाहूँगा कि आप अपना पहला वोट बर्बाद मत कीजिये बल्कि सरकार बनाने वाला वोट डालिए। आप बिहार के विकास के लिए NDA की सरकार बनाने के लिए वोट डालिए। जंगलराज वाले को ऐसा पराजय दीजिये कि वे बिहार का बुरा सोच भी न पायें।

प्रधानमंत्री ने कहा कि यह पंडाल इतना बड़ा है कि मेरी नजर नहीं जा पा रही है, और लोग इस पंडाल से बाहर तक हैं। यह दृश्य दिखा रहा है कि फिर एक बार NDA की सरकार बनने जा रही है। विकास की राह और आसान हो जा रही है, नौजवानों के सपने पुरे होने जा रहे हैं और माताओं बहनों की सुरक्षा की गारंटी पक्की होने जा रही है। बिहार का युवा बिहार में काम करे और बिहार का युवा बिहार का नाम करे यही हमारा संकल्प है। NDA को दिया आपका हर एक वोट यह काम करेगा। बीते वर्षों में बिहार विकास की रफ्तार पकड़ चुका है, अब इस रफ़्तार को हमें मिल कर और तेज करना है। 

प्रधानमंत्री ने की महिला क्रिकेट विश्वकप की जीत की चर्चा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि बिहार की पहचान ज्ञान से भी है, और नारी सम्मान से भी है। बिहार हमेशा ही नारी शक्ति का सशक्त स्थान रहा है। माता सीता हो, देवी भारती हो, विदुषी गार्गी हो ऐसे अनगिनत महिलाएं, माताएं हमारी प्रेरणाएँ हैं। नारी सशक्तिकरण की इस प्रेरक भूमि से मैं पुरे देश को महिला क्रिकेट विश्वकप की विजय पर बधाई देता हूँ। कल मुंबई में भारत की बेटियों ने इतिहास रच दिया। भारत ने पहली बार महिला क्रिकेट विश्वकप जीता है। पुरे 25 वर्ष बाद दुनिया को नया विश्वविजेता मिला है। ये गौरव भारत की बेटियों ने पुरे देश को दिया है। यह विजय सिर्फ खेल के मैदान तक सिमित नहीं है, ये भारत की बेटियों के नये आत्मविश्वास का भी प्रतीक है। ये छोटे गांव और कस्बों से निकली बेटियां हैं।

हमारी बेटियां हर क्षेत्र को कर रही हैं लीड

NDA की सरकार ने बेटियों के विकास के लिए भी काम किया जिसका परिणाम है कि आज बेटियां फाइटर प्लेन उड़ा रही हैं। हमारी बेटियां अन्तरिक्ष में जा रही हैं। हमारे देश की बेटियां अब स्टार्टअप में आगे हैं, गांव की बेटी ड्रोन पायलट बन कर खेती का नेतृत्व कर रही है। देश का कोई भी क्षेत्र हो हमारी बेटियां देश को रास्ता दिखा रही हैं। जो कभी बेटी बचाओ, बेटी पढाओ का अपमान कर रहे थे आज वह भी सोच रहे होंगे कि उन्होंने क्या किया। हमने करोड़ों शौचालय बना कर, नल का जल घरों तक पहुंचा कर, आयुष्मान भारत दे कर, गर्भवती महिलाओं को पैसे दे कर, उनकी छुट्टियां बढ़ा कर उनकी अनेक चिंताओं को कम किया है। पहले महिलाओं के नाम पर संपत्ति नहीं होती थी, हमने 4 करोड़ आवास बनाये तो पक्का किया कि अधिकतम घर महिलाओं के नाम पर हो।

बिहार में बनी नीतीश सरकार तो इनका पारा चढ़ गया सातवें असमान पर

बिहार में मुख्यमंत्री रोजगार योजना से महिला सशक्तिकरण योजना को आगे बढ़ाया गया है। NDA ने घोषणा की है कि सरकार बनने के बाद इस योजना का विस्तार किया जायेगा। मैं सबसे कहना चाहूँगा कि सतर्क रहिये। ये जंगलराज वाले आपको दी जा रही हर मदद को रोकना चाहते हैं। राजद हो या कांग्रेस, इनका विकास से दूर दूर तक कोई नाता नहीं है। NDA की पहचान विकास से है, और राजद कांग्रेस की पहचान विनाश से है। मैं सहरसा की जनता के सामने दो उदहारण देता हूँ। कोसी महासेतु रेल्पुल का शिलान्यास 2003 में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी ने किया लेकिन इसके बाद 2004 में राजद के समर्थन वाली दिल्ली में मनमोहन सिंह की कांग्रेस की सरकार बनी। उसके बाद यहां 2005 में नीतीश के नेतृत्व में सरकार बनी। इसके कारण ये राजद वालों का पारा सातवें असमान पर पहुंच गया। वो बिहार के लोगों पर इतना गुस्स्सा किये कि बिहार को बर्बाद करने पर तुल गए।

300 किलोमीटर की दुरी हो गई 30 किलोमीटर

दिल्ली की सरकार उनके समर्थन से चल रही थी इसलिए इन्होने दिल्ली सरकार में बैठकर, बिहार का बदला लेना शुरू कर दिया। इन्होने जितने बिहार के लोगों की भलाई के प्रोजेक्ट थे सब पर ताला लगा दिया, पैसा रोक दिया। राजद कांग्रेस ने कोसी महासेतु को लटका दिया। इन्होने आपसे बदला लिया, आपको बर्बाद करने का रास्ता अपनाया। उनकी उस पाप की सजा देने का अवसर आया है। 2014 में आपने मुझे दिल्ली में बैठाया, अब आपने मुझे सेवा का मौका दिया तो मैंने नए सिरे से इसकी फाइल मंगाई और तेजी से काम शुरू किया और आखिरकार साल 2020 में NDA सरकार ने बिहार को यह पुल बना कर सौंप दिया। राजद कांग्रेस की बदले की राजनीति के कारण सालों तक बिहार के लोगों को भुगतना पड़ा। एक समय था जब कोसी मिथिलांचल के बहुत बड़े हिस्से के लोगों को तीन सौ किलोमीटर सफर कर इस पार से उस पार जाना पड़ता था अब वह 300 किलोमीटर का सफर 30 किलोमीटर का हो कर रह गया।

बिहार में हो रहा तेजी से विकास

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हमने सिर्फ कोसी महासेतु ही नहीं बनाये, कोसी नदी पर अनेक पुल बन रहे हैं, चौड़ी सड़कें बन रही है। कोसी नदी पर ही सबसे लंबा पुल मधुबनी में बन रहा है। आज यहां वन्दे भारत और अमृत भारत जैसी आधुनिक ट्रेनें चल रही है।दूसरा उदहारण भी कोसी से जुदा है। कोसी में बाढ़ ने अनेक परिवारों को उजाड़ा है। सहरसा हो या सुपौल, मधेपुरा हो या अररिया हर साल बाढ़ आती थी, खेत बर्बाद होते थे लेकिन कांग्रेस हो या राजद इन्होने सिर्फ वादे किये। ये लोग आपके दुःख को कभी समझ नहीं पाए, NDA सरकार ने कोसी की बाढ़ से बचाव के लिए एक के बाद एक कई कदम उठाये। हमने बाढ़ के कहर को रोकने के लिए 11 हजार करोड़ रूपये से अधिक के बजट बनाये हैं। ये पैसा कोसी, बागमती और गंडक नदी बेसिन में बाढ़ नियंत्रण के लिए सुरक्षा कवच बनेगा।

बर्बादी नहीं समृद्धि आयेगी बिहार में

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हम एक दूरगामी समाधान पर काम कर रहे हैं। हमारी सरकार कोसी और मेची को जोड़ रही है। अब बिहार में बर्बादी नहीं, समृद्धि आएगी। कोसी-मेची लिंक परियोजना से दो लाख हेक्टेयर जमीन की सिंचाई होगी। हम सिर्फ पूर्वी ही नहीं पश्चिमी कोसी के लिए भी काम कर रहे हैं। बिहार NDA ने बाढ़ नियंत्रण के लिए बड़ी घोषणाएं की है। कोसी और अन्य नदियों पर जो हम पैसा खर्च कर रहे हैं इससे मछली पालकों, मखाना किसानों को भी फायदा होगा। मछली और मखाना वालों को हमारी सरकार कितनी मदद कर रही है। मखाना के लिए मखाना बोर्ड बनाया गया, और मेरा सपना है कि दुनिया के कोने कोने में मखाना पहुंचे और किसानों की आमदनी बढ़े।

मछली पालकों के हित में काम कर रही है सरकार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि मछली पालकों के हित को भी हमारी सरकार प्राथमिकता दे रही है। हमने मछली से जुड़े सेक्टर के लिए अलग से मंत्रालय बनाया, बजट दी। भारत सरकार में पहले कभी मछली उत्पादन के लिए कोई मंत्रालय या बजट नहीं था, यह मोदी है जिसने भारत में एक अलग मंत्रलाय बनाई ताकि मछली पालकों की जिन्दगी में बदलाव आ सके। हमारी सरकार ने मत्स्य संपदा स्कीम बनाई। कभी बिहार दुसरे राज्यों से मछली मंगाता था आज भेजता है। बिहार में NDA की सरकार फिर से बनेगी तो मछली पलकों को 9 हजार रूपये की मदद दी जाएगी। राजद कांग्रेस को विकास की भाषा समझ ही नहीं आती है। उनके डिक्शनरी में कट्टा, क्रूरता, कटुता, कुसंस्कार, कुशासन और करप्शन जैसे शब्द भरे पड़े हैं। जंगलराज की पाठशाला में इन्होने बस यही सीखा है। 

रक्षक भी नहीं होते थे सुरक्षित

प्रधानमंत्री ने कहा कि आपके पिता माता ने वह दौर देखा है जब हमारे रक्षक खुद सुरक्षित नहीं थे। दलित, महादलित, पिछड़ों, अति पिछड़ों के साथ पता नहीं क्या क्या होता था। मैं आपको सहरसा की घटना याद दिलाता हूँ। बहादुर डीएसपी सत्यपाल सिंह जंगलराज वालों को ठीक कर रहे थे, तो ये बात पटना में बैठे जंगलराज वालों को पसंद नहीं आई तो उन्हें इसकी कीमत अपनी जान डेक कर चुकानी पड़ी। जिन अपराधियों ने इमानदार डीएसपी की हत्या की ऐसे गुनाहगारों को खुला छोड़ दिया गया। आज हम शानदार सडकों, पुलों, रेलवे और एयरपोर्ट की बात करते हैं तो जंगलराज को जरा भी अच्छा नहीं लगता है। क्योंकि अपने समय में ये लोग सड़कें नहीं बनाते थे, सड़कें बनाने वाले को मरवा देते थे। ठेका नहीं मिला तो इंजिनियर को ही उठवा लेते थे। जंगलराज में सबकी जान खतरे में रहती थी, हर अफसर, ठेकेदार, व्यापारी डर में जीता था और इसी का नतीजा था यहां विकास रुक गया था। मिलें, फैक्ट्रियां बंद हो गए, सहरसा मधेपुरा, सुपौल जैसे इलाके जहाँ कभी शिक्षा की परंपरा थी वहां अपराध की मंडियां लग गई।

RJD-कांग्रेस के नामदार जमीन से कटे हैं

नीतीश जी की सरकार ने जंगलराज को हटा कर बिहार को सुशासन में बदला। आज डबल इंजन सरकार कोसी, मिथिलांचल में उद्योगों का विस्तार कर रही है। मधेपुरा रेल फैक्ट्री आज मेक इन इंडिया का गौरव बन रही है। इस रेल फैक्ट्री से हाल ही में 500 वां इलेक्ट्रिक लोकोमोटिव रेल को मिल चुका है। आज यह क्षेत्र इलेक्ट्रिक लोकोमोटिव दे रहा है। वह दिन दूर नहीं जब बिहार में इलेक्ट्रिक गाड़ियाँ बनेगी। बिहार मेक इन इंडिया का बहुत बड़ा केंद्र बन कर रहेगा। कांग्रेस और राजद के नामदार जमीन से कटे हुए हैं, भांति भांति के सपने भले देखते हैं। कांग्रेस के नामदार बिहार के लोगों को बता रहे हैं कि जब दिल्ली में उनकी सरकार बनेगी तब बिहार में नालंदा जैसी यूनिवर्सिटी बनायेंगे। झूठ बोलने की इनकी आदत पुरानी है। जब केंद्र में इनकी सरकार थी तब भी यही कहते थे, लेकिन कोई काम आगे नहीं बढ़ाया। यूनिवर्सिटी के नाम पर 20 करोड़ रूपये देकर भूल गए, साल 2014 में हमारी सरकार बनी तो हमने नालंदा के गौरव स्थापना का अभियान शुरू किया। मन और परिश्रम से दस साल में यूनिवर्सिटी में 2000 करोड़ से अधिक बजट दिया और हमने शानदार कैंपस बनाया।

इन्हें घुसपैठियों से है लगाव

प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि बिहार में शिक्षा का वही गौरव फिर से लौटेगा। कांग्रेस हो या राजद इन्हें सिर्फ घुसपैठियों से लगाव है। ये लोग घुसपैठियों को बचाने के लिए राजनीतिक यात्राएं करते हैं। दुनिया भर में घुमने जाते हैं। बिहार का भविष्य आप तय करेंगे या घुसपैठिया? घुसपैठियों से बिहार को बचाने के लिए इन्हें निकालना होगा और हम इसके लिए काम कर रहे हैं। राजद कांग्रेस दुनिया भर में जाते हैं लेकिन इन्हें राम मंदिर की यात्रा का समय नहीं मिलता है। आपको भगवान राम से कोई झगड़ा है तो भी आप जाइये। वहां तो निषाद राज का भी मन्दिर है, बाल्मीकि जी का भी मंदिर है, शबरी माता का भी मंदिर है। आपको राम जी से तकलीफ है तो निषाद राज, बाल्मीकि जी, या शबरी माता के आगे सर झुका लो। राजद कांग्रेस का शाही परिवार दुनियाभर के त्यौहार मानते हैं लेकिन छठ महापर्व को ड्रामा कहते हैं। 

आ ही गए हो तो वोट करके जाना

मोदी ने कहा कि कांग्रेस नहीं चाहते थे कि राजद परिवार से कोई मुख्यमंत्री बने लेकिन उन्होंने उनके सर पर कट्टा रख कर मुख्यमंत्री का पद भी चोरी कर ली। अब ये लोग कहते हैं कि बाकियों की मदद करना बंद करो और खुद आगे बढो। कांग्रेस वाले इस बार राजद को साफ करने में जुटे हैं। अपने बिहार और भारत के विरासत का अपमान करने वाले इसका विकास नहीं कर सकते हैं। अब वह दिन दूर नहीं जब पुनौराधाम में माता जानकी का भव्य मंदिर बन कर तैयार हो जायेगा। PM मोदी ने प्रवासी बिहारियों से अपील की कि जब आप यहां आ गए हैं तो बगैर वोट डाले मत जाना। संभव हो तो सरकार के शपथग्रहण में आ कर ही जाना। आपलोग यद् रखना 'पहले मतदान फिर जलपान'।

Scan and join

darsh news whats app qr