darsh news

प्रधानमंत्री के आह्वान पर भाजपा नेताओ ने लगाये सैकड़ो पौधा

PM on paudha

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अरविन्द कुमार सिंह के नेतृत्व में पार्कों में 50 पेड़ लगाया गया। जिसमें आम, सागवान, नीम, पीपल, महोगनी, जामुन, बेल आदि वृक्षों का पौधा लगाया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वन पर मां के नाम एक पेड़ लगाए। कार्यक्रम के तहत कृष्णा पुरी निवासीओं के साथ मिलकर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अरविंद कुमार सिंह पूर्व विधान परिषद सदस्य भाजपा नेता डॉ रणवीर नंदन आदि सैकड़ो कार्यकर्ता ने वृक्षारोपण में भाग लिया। इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अरविंद कुमार सिंह ने कहा है कि वृक्ष लगाना एक जीवन दान देने के बराबर है यह पर्यावरण को शुद्ध करता है प्राकृतिक को बैलेंस करता है और मानव जीवन को आगे बढ़ता है। पूर्व विधान पार्षद डॉ रणवीर नंदन ने कहा की जल का स्रोत है पौधा और जीवन का स्रोत है वृक्ष इसलिए मा प्रधानमंत्री जी के आवाहन पर आप हर एक व्यक्ति को अपने किसी बुजुर्ग या अपनी मां के याद में एक पेड़ लगाए।

Scan and join

darsh news whats app qr