darsh news

PMCH में नवजात की चोरी मामले का पुलिस ने किया उद्भेदन, अब चप्पे चप्पे पर...

pmch me nawjat ki chori

पटना: बिहार के सबसे बड़े अस्पताल PMCH में बीते सोमवार को एक बच्चा चोरी का मामला सामने आने के बाद अब पुलिस सतर्क हो गई है। पुलिस ने बच्चा चोरी मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी एक महिला को गिरफ्तार कर लिया साथ ही नवजात को भी पुलिस ने बरामद कर लिया है। पुलिस ने अब अस्पताल के चप्पे चप्पे पर सुरक्षा बल की तैनाती कर दी है। इस मामले की जानकरी पुलिस अधिकारी राजेश रंजन ने देते हुए बताया कि घटना बीते सोमवार की है।

यह भी पढ़ें     -     मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह के समर्थक पर हमला मामले में सूरजभान के विरुद्ध मामला दर्ज, भाई और बहनोई समेत...

मामले में पुलिस अधिकारी ने बताया कि बीते सोमवार को PMCH के शिशु वार्ड से एक नवजात के चोरी का मामला सामने आया जिसके बाद पुलिस ने तत्काल छानबीन शुरू की और महिला की पहचान कर कैंपस के अंदर ही उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने नवजात को भी उसके पास से बरामद कर लिया। गिरफ्तार महिला राजधानी पटना के मुन्नाचक इलाके की रहने वाली है। उन्होंने बताया कि हाल के दिनों में इस तरह के कई मामले सामने आ चुका है तो हमलोग अब पूरी छानबीन में जुटे हुए हैं।

इसके साथ ही पूरे मामले में अस्पताल परिसर में जगह जगह पर सुरक्षाबल की तैनाती की गई है। साथ ही सीसीटीवी मॉनिटरिंग भी की जा रही है ताकि आगे इस तरह की घटना की पुनरावृति न हो सके।

यह भी पढ़ें     -     जब सही प्लेटफार्म पर बात रखनी हो तो बेसुध हो जाते हैं, विपक्ष के बयान पर मंत्री विजय चौधरी ने लपेटा...

पटना से चंदन तिवारी की रिपोर्ट


Scan and join

darsh news whats app qr