राजधानी पटना में छिनतई गैंग का पुलिस ने किया भंडाफोड़, छीने गए जेवर समेत 4 गिरफ्तार...
राजधानी पटना में छिनतई गैंग का पुलिस ने किया भंडाफोड़, छीने गए जेवर समेत 4 गिरफ्तार...
पटना: राजधानी पटना की पुलिस इन दिनों क्राइम कंट्रोल के लिए लगातार कार्रवाई कर रही है। पुलिस ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई करते हुए छिनतई करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने छिनतई करने वाले 4 बदमाशों को गिरफ्तार किया है साथ ही उनके पास से छिनतई के जेवर भी बरामद किया गया है।
मामले की जानकारी देते हुए पटना सिटी एसपी सेंट्रल दीक्षा ने बताया कि लगातार सूचना प्राप्त हो रही थी कि कुछ लोग गैंग बना कर लगातार छिनतई की घटना को अंजाम दे रहे हैं। इस मामले में पहले भी कार्रवाई करते हुए 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया था। उनसे पूछताछ के आधार पर एक SIT गठित कर छानबीन शुरू की गई। इसी बीच शुक्रवार को राजीव नगर थाना क्षेत्र के नालंदा कॉलोनी के समीप एक व्यक्ति से बाइक सवार बदमाश ने चेन छीन ली। मामले की छानबीन करते हुए पुलिस ने शुभम कुमार नामक एक बदमाश को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार शुभम के विरुद्ध अब तक करीब दो दर्जन से भी अधिक छिनतई के मामले हैं और इनकी 5-6 लोगों की एक टीम है जो अलग अलग क्षेत्रों में अलग अलग तरीके से छिनतई करते थे। ये लोग अपने बाइक का नंबर प्लेट भी बदलते रहते थे और छिनतई की घटना को अंजाम देने के बाद भाग निकलते थे।
यह भी पढ़ें - जल्द ही टूट जायेगा राजद-कांग्रेस का गठजोड़, प्रदेश अध्यक्ष समेत नेताओं की बयानबाजी में दिख रहा...
सिटी एसपी ने बताया कि ये लोग छिनतई के बाद दानापुर के एक सोनार के पास जेवर बेचते थे जो उसे गला कर बेच देता था, उसकी भी पहचान कर ली गई है। पुलिस ने गिरफ्तार बदमाश की निशानदेही पर तीन अन्य बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है जिनकी पहचान राजकुमार, ऋतिक राज और धनंजय कुमार को गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से सोने का चेन, सिक्का, चार कान की बाली और टॉप सेट, तीन मोबाइल और दस हजार रूपये नकद और एक बाइक बरामद की गई है। फ़िलहाल पुलिस सभी बदमाशों से पूछताछ कर रही है और इनके गिरोह में शामिल अन्य लोगों की पहचान करने में जुटी हुई है।
यह भी पढ़ें - अपराधी एवं माफियाओं की संपत्ति जब्ती में वैशाली पुलिस भी कर रही कार्रवाई, एक की जब्त तो अन्य की सूची तैयार...