darsh news

प्रेमी के साथ भागने के लिए घर से निकली युवती और परिजनों को लग गई भनक, पीछा करने के बाद जो हुआ वह तो...

premika bhagi premi ke sath

वैशाली: इन दिनों प्यार मुहब्बत और प्रेम प्रसंग के अलग अलग किस्से लगातार सामने आते रहते हैं। प्रेम प्रसंग के इन मामलों में अक्सर प्रेमी की पिटाई भी हो रही है तो कहीं प्रेमिका घर से गायब हो रही हैं। ऐसा ही एक मामला सामने आया है वैशाली से जहां प्रेमी-प्रेमिका को घर से भागते हुए लोगों ने पकड़ लिया और जम कर पिटाई कर दी। घटना की सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच कर प्रेमी को लोगों के आक्रोश से बचाया और थाना ले आई। वहीं इस मामले की चर्चा हर तरफ होने लगी।

मामला वैशाली के गोरौल थाना क्षेत्र के गोरौल चौक की है जहां बाइक से भाग रहे प्रेमी प्रेमिका और प्रेमी के दोस्त को प्रेमिका के परिजनों ने पकड़ लिया और उसकी जम कर पिटाई कर दी। मामले में लोगों ने बताया कि महुआ थाना क्षेत्र के छतवारा निवासी अमित अपने दोस्त राहुल के साथ बेलसर थाना क्षेत्र में स्थित प्रेमिका के घर पहुंचा और बाइक से ही अपनी प्रेमिका को लकर भागने लगा। इसकी भनक लड़की के परिजनों को लग गई और उन्होंने पीछा करते हुए गोरौल चौक के समीप सभी को पकड़ लिया। मौके पर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी के दौरान आसपास के लोगों की भीड़ इकठ्ठा हो गई और लोगों ने प्रेमी और उसके दोस्त की जम कर पिटाई कर दी।

यह भी पढ़ें     -       राज्यसभा जाने की चर्चा के बीच तेजस्वी पहुंचे पटना, मीडिया के सामने..., गिरिराज सिंह ने भी...

घटना की सूचना मिलने के बाद गोरौल थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों युवकों को लोगों के चंगुल से छुड़ा कर थाना ले आई वहीं युवती को उसके परिजनों के साथ भेज दिया। मामले में बताया जा रहा है कि युवती को भगाने की कोशिश करने वाला प्रेमी अमित की मौसी का घर उसकी प्रेमिका के घर के आसपास है और वह अक्सर अपनी मौसी के घर आता है जहां उसकी पहचान युवती से हुई। इसी जान पहचान में दोनों की दोस्ती हुई और प्यार में बदल गया जिसके बाद दोनों ने साथ जीने मरने की कसम खाई। इन्हीं कसमों को निभाने के लिए दोनों ने आपस में बातचीत की और युवक अपने दोस्त के साथ आ धमका जिसके बाद तीनों बाइक से भाग निकले लेकिन परिजनों को भनक लग गई और फिर उन्होंने पकड़ कर उसकी पिटाई कर दी।

मामले में थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि गोरौल चौक के समीप युवकों की पिटाई की जानकारी मिलने के बाद एक टीम पहुंची और उसे लोगों के चंगुल से छुड़ा कर थाना ले आई है। युवती को उसके परिजनों के हवाले कर दिया गया है जबकि युवकों से पूछताछ की जा रही है। फ़िलहाल किसी पक्ष ने कोई शिकायत दर्ज नहीं करवाई है। शिकायत मिलने के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें     -       पटना पहुंचे गिरिराज सिंह ने विपक्ष को धोया, SIR को लेकर चुनाव आयोग को भी.., तेजस्वी-ममता को तो...

वैशाली से अभिषेक की रिपोर्ट


Scan and join

darsh news whats app qr