darsh news

तीन दिवसीय दौरे के बाद दिल्ली रवाना हुई राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

President Draupadi Murmu left for Delhi after a three-day to

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू झारखंड में तीन दिवसीय दौरे के बाद दिल्ली के लिए रवाना हो गई. इस दौरान एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन समेत कई अन्य बड़े नेता भी मौजूद थे. इस दौरान हेमंत सोरेन ने राष्ट्रपति को शॉल देकर सम्मानित किया. साथ ही राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इस मौके पर मौजूद सभी लोगों का अभिवादन भी किया. बता दें कि, तीन दिवसीय दौरे के पहले दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू देवघर पहुंची थी. जहां के बाबा बैद्यनाथ मंदिर में उन्होंने शिरकत की. इस दौरान मंदिर में उन्होंने पूजा अर्चना की और शाम होते ही रांची लौट गई. 

इसके बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने हाईकोर्ट के नये भवन का उद्घाटन किया. वहीं, कल ही राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू खूंटी पहुंची थी. खूंटी के बिरसा मुंडा स्टेडियम में उनका भव्य स्वागत किया गया. इस दौरान द्रौपदी मुर्मू ने स्टेडियम में आयोजित महिला स्वयं सहायता सम्मेलन को संबोधित किया. अपने संबोधन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि, इस सम्मलेन के माध्यम से महिलाओं को उनके अधिकार, उनके लाभ के बारे में जानकारी मिलेगी. साथ ही यह भी कहा कि, मैं भले ही ओडिशा की हूं लेकिन मेरे अंदर खून झारखंड का है.  

Scan and join

darsh news whats app qr