darsh news

जल्द शुरू होंगे जेपी गंगा पथ से कृष्ण घाट की कनेक्टिविटी वाली पथ

Pul parijona

जेपी गंगा पथ से अशोक राजपथ को जोड़ने के लिए कृष्णा घाट कनेक्टिविटी का कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है तथा इसका लोकार्पण जल्द होने की संभावना है। प्रबंध निदेशक, बिहार स्टेट रोड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड शीर्षत कपिल अशोक के द्वारा परियोजना स्थल का भ्रमण किया। जिसमें इस परियोजना के महाप्रबंधक अरूण कुमार उप महप्रबंधक ओम प्रकाश सिन्हा एवं संवेदक के अभियंता उपस्थित थे। जल्द ही जेपी गंगा पथ से कृष्णा घाट संपर्क पथ होते हुए अशोक राजपथ जुड़ने की संभावना है।जिससे महेन्द्रू, खजांची रोड, रमणा रोड आदि एवं उसके आस-पास के इलाके तथा पटना विश्वविद्यालय एवं इसके अंगिभूत महाविद्यालयों में पहूँचना आसान हो जाएगा। स्थल निरीक्षण के दौरान शीर्षत कपिल अशोक ने इसके संभावित लोकार्पण के मद्देनजर कृष्णा घाट से अशोक राजपथ तक परियोजना का निरीक्षण किया। उन्होंने निदेशित किया कि सम्पर्क पथ पर सड़क सुरक्षा से संबंधित सभी कार्य को दो से तीन दिनों के अंदर पूर्ण करा लिया जाय। अशोक राजपथ पर यह सम्पर्क पथ बिहार राज्य पुल निर्माण निगम लि० द्वारा निर्मित किये जा रहे डबल डेकर के पास मिलता है। सम्पर्क पथ के नीचे पथ का मुआयना उनके द्वारा किया गया तथा PQC का कार्य इस माह के अंत तक पूर्ण कराने का निदेश दिया गया।  कृष्णा घाट सम्पर्क पथ का लोकार्पण जल्द होने की संभावना है। तदआलोक में शीर्षत कपिल अशोक के द्वारा अधिकारियों को निदेश दिया गया कि मानव बल एवं मशीनरी की संख्या को अविलम्ब बढ़ाई जाय तथा दिन और रात के शिफ्टों में कार्य कराया जाय।

Scan and join

darsh news whats app qr