darsh news

झारखंड के खूंटी और लोहरदगा में चुनावी जनसभा को तीन मई को संबोधित करेंगे, कांग्रेस नेता राहुल गाँधी।

Rahul Gandhi Will Arrive Jharkhand

राहुल गांधी की प्रस्तावित रैली को लेकर शनिवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने खूंटी और गुमला में जनसभा स्थल का निरीक्षण किया। साथ ही सभी कार्यकर्ताओं को होमवर्क में जुट जाने का निर्देश दिया।

पत्रकारों से बातचीत में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि झारखंड में लोकसभा चुनाव के लिए बेहतर माहौल तैयार किया जा रहा है। रैली से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार होगा।

युवाओं, किसानों, महिलाओं और आदिवासियों के बीच राहुल गांधी की प्रस्तावित रैली को लेकर काफी उत्साह है। जनता को भरोसा है कि इंडी गठबंधन की सरकार ही उनके दर्द को कम कर सकती है।

ठाकुर ने कहा कि BJP के पास केवल धनबल है, नैतिक बल नहीं है। लोकसभा चुनावों में सभी सीटों पर कांग्रेस सहित इनडीए अलायंस की जीत की संभावना है।

साथ ही कहा कि गांव के लोग महंगाई और बेरोजगारी से निजात पाना चाहते हैं। यही कारण है कि लोगों को भरोसा कांग्रेस और INDI अलायंस के पक्ष में है। इस बार हवा इंडी गठबंधन के पक्ष में है।

Scan and join

darsh news whats app qr