SIR के मुद्दे पर राहुल का विरोध, गृह राज्य मंत्री ने कहा 'घुसपैठिये को देश कभी...'
SIR के मुद्दे पर राहुल का विरोध, गृह राज्य मंत्री ने कहा 'घुसपैठिये को देश कभी...'
पटना: बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले चुनाव आयोग ने गहन मतदाता पुनरीक्षण किया और अब यह देश के विभिन्न 12 राज्यों में कराया जा रहा है। SIR प्रक्रिया पर विपक्ष लगातार हमलावर है और एक बार फिर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी रैली करने की तैयारी में जुटे हुए हैं। इसके साथ ही राहुल गांधी समेत अन्य सभी विपक्षी पार्टी के नेता लगातार SIR को भाजपा का एजेंडा बता रहे हैं।
गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि SIR के बाद बिहार में विधानसभा चुनाव में भारी मतदान हुआ जिसके बाद से NDA और चुनाव आयोग का मनोबल काफी बढ़ा हुआ है। विपक्ष के SIR के विरोध को लेकर गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने जम कर हमला किया। उन्होंने कहा कि हमें यह समझ नहीं आ रहा है कि राहुल गांधी, तेजस्वी यादव समेत अन्य विपक्षी नेता SIR का विरोध क्यों कर रहे हैं। यह प्रक्रिया सिर्फ और सिर्फ मतदाता सूची के शुद्धिकरण के लिए किया जा रहा है। इस सूची से वैसे लोगों का नाम हटाया जा रहा है जो फर्जी तरीके से वोटर आईडी कार्ड बना कर देश के गरीब लोगों की हकमारी कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें - नई सरकार में उद्योग और रोजगार पर CM नीतीश का खास फोकस, पहुंचे हाजीपुर इंडस्ट्रियल एरिया और फिर...
गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि इन घुसपैठियों को अगर देश से भगाया जा रहा है तो इसके लिए विपक्ष के लोग क्यों परेशान हैं। यह देश हित में नहीं है। इन लोगों का घुसपैठियों के समर्थन में खड़ा होना यह दिखाता है कि इन्हें लोकतंत्र में भरोसा नहीं है वहीं अवैध घुसपैठिये कभी भी देश के हित में नहीं सोच सकते हैं। बिहार में SIR हुआ तो लोगों को उनका हक मिला और बंपर वोटिंग भी हुई। विपक्ष के इन्हीं कामों की वजह से बिहार में लोगों ने उन्हें नकार दिया है।
यह भी पढ़ें - नितिन नबीन ने एक बार फिर संभाला पथ निर्माण विभाग का जिम्मा, कहा 'बहुत जल्दी अपने रोडमैप के साथ हम...'