darsh news

राजीव नगर में फिर चलेगा बुलडोजर, पटना नगर निगम स्टैंडिंग कमिटी की बैठक में...

rajiv nagar me buldozer

पटना: राजधानी पटना के पटना नगर निगम स्टैंडिंग कमिटी की बैठक शुक्रवार को की गई। बैठक में आगामी वित्तीय वर्ष में राजधानी के सभी वार्डों में विकास कार्यों की रूप रेखा पर चर्चा की गई साथ ही चालू वित्तीय वर्ष में किये गए कामों की समीक्षा भी की गई। बैठक के बाद पटना नगर निगम के आयुक्त यशपाल मीणा ने मीडिया से बात की और बैठक में लिए गए निर्णयों की जानकारी दी। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए एक तरफ बैठक में 75 एजेंडों पर मुहर लगाये जाने की जानकारी दी तो दूसरी तरफ राजीव नगर में एक बार फिर बुलडोजर कार्रवाई की बात भी कही।

मीडिया से बात करते हुए नगर निगम आयुक्त यशपाल मीणा ने कहा कि स्टैंडिंग कमिटी की बैठक की गई जिसमें 75 एजेंडों को स्वीकृति दी गई। इन योजनाओं में हाई बोरिंग और वार्डों में सामुदायिक भवन निर्माण से संबंधित हैं। इसके साथ ही बारिश के मौसम में हर वार्ड में नालों की साफ सफाई के लिए 5 लाख रूपये के आवंटन को भी स्वीकृति दी गई। राजधानी के वार्डों में पानी सप्लाई के पाइपलाइन में कहीं कोई दिक्कत हो तो उसे भी ठीक करवाने संबंधी बातचीत की गई है। 

यह भी पढ़ें       -     भवन निर्माण विभाग के सचिव ने की विभाग की समीक्षा, कर्मियों को दिए तीव्र एवं गुणवत्तापूर्ण कार्य करने के निर्देश...

उन्होंने बताया कि विभिन्न वार्डों में दीवारों पर पेंटिंग और अन्य विकास कार्यों के लिए वार्ड पार्षद और हमारे कर्मियों के साथ संयुक्त भ्रमण करते हुए चिह्नित किया जायेगा। आगामी वित्तीय वर्षों में नगर निगम के राजस्व की वृद्धि कैसे की जाये, इस पर भी बातचीत हुई है और सहमति बनी कि एक दक्ष एजेंसी के माध्यम से काम कराई जाये। उन्होंने बताया कि बैठक के दौरान सभी वार्डों को विकास कार्यों के लिए एक करोड़ रूपये की राशि आवंटित करने पर भी बातचीत हुई और सभी वार्ड पार्षदों से अपनी योजनाओं को अगली बैठक तक में तैयार करने के लिए भी कहा गया।

इस दौरान उन्होंने अतिक्रमण को लेकर कार्रवाई पर बातचीत की और कहा कि हमलोग अतिक्रमण पर तीन स्तर पर काम कर रहे हैं। सरकारी जगहों पर अतिक्रमण पर हमलोग जिला प्रशासन, नगर निगम और पुलिस की टीम संयुक्त कार्रवाई करती है। इसके साथ एक हल्ला बोल अभियान के तहत लोगों को जगह खाली करने के लिए आगाह करते हुए भ्रमण करते हुए कार्रवाई करते हैं। उन्होंने राजीव नगर में अवैध अतिक्रमण को लेकर कहा कि वरीय अधिकारियों के स्तर से एक तिथि तय कर कार्रवाई की जाएगी। साथ ही बिल्डिंग बायलॉज की अवहेलना के मामले में हमेशा सख्त कार्रवाई की जाती है। इसी कड़ी में जहां से शिकायतें मिलती हैं वहां कार्रवाई करते हैं।

यह भी पढ़ें       -    होली के रंग में पड़ेगा भंग, राजधानी में इस वजह से 6 हजार मुर्गियां दफनाई गई, जिला प्रशासन ने....

पटना से चंदन तिवारी की रिपोर्ट

 

Scan and join

darsh news whats app qr