darsh news

राजपाल यादव की मदद में आगे आये लालू के लाल 'तेज प्रताप', सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा...

rajpal ki madd me age aye tej pratap

पटना: राजद सुप्रीमो लालू यादव के बड़े लाल तेज प्रताप यादव इन दिनों एक बार फिर से विवादों में घिरे हैं लेकिन वे इस सबसे बेपरवाह अपने काम में व्यस्त हैं। क़ानूनी मुश्किलों से घिरे बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव के जेल जाने के बाद उनका परिवार मुश्किलों से घिर गया है। इस मुश्किल घड़ी में देश भर के कई कलाकार और अन्य दिग्गज हस्तियाँ उनकी मदद के लिए आगे आ रही हैं। इसी कड़ी में अब राजद सुप्रीमो लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव भी सामने आये हैं।

तेज प्रताप यादव ने राजपाल यादव की 11 लाख रूपये से मदद की है। इस संबंध में उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर जानकारी दी। तेज प्रताप यादव ने सोशल मीडिया पर लिखा कि 'मुझे अभी मेरे बड़े भाई राव इंदरजीत यादव जी की पोस्ट के माध्यम से माननीय राजपाल यादव जी के परिवार की पीड़ा के विषय में जानकारी प्राप्त हुई। इस अत्यंत कठिन समय में मैं और मेरा पूरा JJD (जन शक्ति जनता दल) परिवार, उनके शोकाकुल परिवार के साथ पूरी संवेदना और मजबूती से खड़ा है। मानवीय करुणा एवं सहयोग की भावना से, मैं JJD परिवार की ओर से ₹11,00,000 (ग्यारह लाख रुपये) की आर्थिक सहायता उनके परिवार को प्रदान कर रहा हूँ।'

यह भी पढ़ें   -    पप्पू यादव को मिली जमानत लेकिन राहत नहीं, अभी रहना होगा जेल में, पढ़ें....

बता दें कि एक पुराने चेक बाउंस मामले में तेज प्रताप यादव ने कोर्ट के आदेश पर तिहाड़ जेल में सरेंडर कर दिया है जिसके बाद वे जेल में हैं। उनके जेल जाने के बाद जानकारी सामने आई कि इस समय उनका परिवार काफी कठिन परिस्थिति से गुजर रहा है और उनके पास रूपये पैसे नहीं हैं जिसके बाद उनकी मदद के लिए देश भर की कई हस्तियाँ सामने आई है। अब तेज प्रताप यादव ने भी राजपाल यादव की मदद की है।

यह भी पढ़ें   -    विधान परिषद की कार्यवाही शुरू होते ही माहौल हुआ गर्म, विपक्ष के सभी सदस्य दिन भर के लिए सस्पेंड..


Scan and join

darsh news whats app qr