darsh news

Raksha Bandhan 2025: रक्षाबंधन आज, जानें राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, जानें क्या रहेगी पूजन विधि...

हर साल भाई-बहन के पवित्र रिश्ते का त्योहार रक्षाबंधन श्रावण मास में ही मनाया जाता है। रक्षा बंधन भाई-बहन के प्यार, विश्वास, सम्मान और सुरक्षा का प्रतीक है। पूरे देश भर में 9 अगस्त 2025 शनिवार के दिन रक्षा बंधन का पर्व मनाया जाएगा।

Raksha Bandhan 2025: Rakshabandhan aaj, jaane rakhi bandhne
रक्षाबंधन आज, जानें राखी बांधने का शुभ मुहूर्त- फोटो : Google Image

Raksha bandhan 2025 : हर साल भाई-बहन के पवित्र रिश्ते का त्योहार रक्षाबंधन श्रावण मास में ही मनाया जाता है। रक्षा बंधन भाई-बहन के प्यार, विश्वास, सम्मान और सुरक्षा का प्रतीक है। पूरे देश भर में 9 अगस्त 2025 शनिवार के दिन रक्षा बंधन का पर्व मनाया जाएगा।


भारत में इस साल रक्षा बंधन का त्योहार पूर्णिमा तिथि यानी 8 अगस्त को दोपहार 1 बजकर 42 मिनट पर शुरू हो रही है। इसलिए भारत में राखी का त्योहार 9 अगस्त 2025, शुक्रवार के दिन ही मनाया जाएगा। 


विभिन्न देशों में रक्षा बंधन का शुभ मुहूर्त :

भारत समेत यूएई, कनाडा और फ्रांस में राखी बांधने का शुभ समय 9 अगस्त 2025 शनिवार को है। UAE में विशेष शुभ मुहूर्त सुबह 5 बजकर 51 मिनट से शुरू होकर सुबह के 11 बजकर 54 मिनट तक है। 

वहीं, बात करें अमेरिका कि तो अमेरिका के ज्यादातर हिस्सों में रक्षा बंधन 8 अगस्त 2025 को ही मनाया जाएगा। न्यू यॉर्क, कैलिफोर्निया, टेक्सास समेत अमेरिका के कई राज्यों में 8 अगस्त को ही पूजा की जाएगी।  



शुभ मुहूर्त:

न्यू जर्सी में 4:18PM – 5:14 PM

लॉस एंजेल्स: 2:20PM – 5:04 PM


शिकागो: 3:18PM – 5:11 PM (समय क्षेत्र के अनुसार अलग हो सकता है।


भारत, यूएई, कनाडा और फ्रांस में रक्षा बंधन का त्योहार 9 अगस्त को यानि आज ही मनाया जाएगा। आज 09 अगस्त को पूरे दिन पूर्णिमा तिथि है, इस वजह से पूजा करने के लिए आज 9 तारीख को सुबह से लेकर दोपहर तक का समय बेहद शुभ है।



रक्षाबंधन की पूजन विधि

रक्षाबंधन के दिन सबसे पहले घर की साफ-सफाई करनी चाहिए। इसके बाद पूजा की थाली तैयार करें, जिसमें राखी, रोली, चावल, दीपक, अगरबत्ती, मिठाई और पूजा की सामग्री हो। पूजा की शुरुआत मिट्टी या चांदी के कलश में थोड़ा सा जल डालकर करें. फिर भगवान गणेश और माता लक्ष्मी का आवाहन करते हुए दीपक जलाएं और उनकी पूजा करें। इसके बाद भाई की कलाई पर राखी बांधने की विधि शुरू होती है। बहन पहले भाई के माथे पर तिलक लगाती है, फिर थाली से रोली के साथ चावल लगाती है।


ताजा ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए दर्श न्यूज़ के साथ, यह भी पढ़े : https://darsh.news/

Scan and join

darsh news whats app qr