बिहार के इस जिले में राशन कार्ड पर हो रही बड़ी कार्रवाई, अब तक कट गए इतने नाम

पटना: बिहार में वोटर लिस्ट में सुधार के बाद अब राशन कार्ड में भी वेरिफिकेशन किया जा रहा है। राशन कार्ड के सत्यापन के दौरान लखीसराय में बड़ी संख्या में गड़बड़ी सामने आ रही है। इन गड़बड़ियों को लेकर प्रशासन पूरी सख्ती से कार्रवाई कर रही है। सरकार की तरफ से निर्धारित नियमों के अनुसार ढाई एकड़ से अधिक जमीन वाले, पीएम किसान सम्मान निधि के लाभुक, आयकर भरने वाले, सालाना 1.20 लाख रूपये से अधिक आय वाले और चार पहिया वाहन रखने वाले लोगों को राशन कार्ड का लाभ नहीं दिया जायेगा।

इस मामले में अनुमंडल पदाधिकारी प्रभाकर कुमार ने बताया कि जिले में 15783 राशन कार्डधारियों को नोटिस जारी किया गया था और सभी को कहा गया था कि 11 फरवरी तक अपना पक्ष रखें। इसके बाद कई लोगों ने जवाब दिया जबकि अभी भी कई लोग कार्रवाई के घेरे में हैं। अब तक जिले में 5560 कार्ड रद्द कर दिए गए हैं जबकि 10073 कार्डधारियों पर अभी कार्रवाई जारी है। आने वाले दिनों में यह संख्या और भी अधिक हो सकती है। अनुमंडल अधिकारी ने बताया कि चानन प्रखंड के 150, लोगों ने राशन कार्ड रद्द नहीं किये जाने की मांग की है जिनका भौतिक सत्यापन कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें   -      राजधानी पटना में छापेमारी के लिए गई नारकोटिक्स की टीम पर हमला, करनी पड़ी फायरिंग...

अनुमंडल अधिकारी ने बताया कि अब तक जिले के विभिन्न प्रखंडों में कार्रवाई की गई है जिसके अनुसार बड़हिया में 850, चानन में 770, हलसी में 1050, लखीसराय में 765, पिपरिया में 631, रामगढ चौक में 788 और सूर्यगढ़ा में 706 राशन कार्ड रद्द किये जा चुके हैं। उन्होंने साफ कर दिया कि जिले में लगातार जांच जारी है और जो भी लाभुक अपात्र पाए जायेंगे उनका राशन कार्ड रद्द कर दिया जायेगा। प्रशासन का लक्ष्य है कि जरुरतमंदों को योजनाओं का लाभ मिले और गड़बड़ी कर लाभ लेने वाले लोगों पर कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें   -      राज्य में बढ़ा है सूखे नशा का कारोबार, मद्य निषेध ADG ने कहा 'अब नारकोटिक्स ब्यूरो के तर्ज पर...'


Scan and join