darsh news

बिहार में रविवार को भी जम कर हो रही रजिस्ट्री, सरकार को भी मिल रहे काफी राजस्व

registry on sunday

पटना: राज्य में रविवार और अन्य अवकाशों पर निबंधन कार्यालयों को खुला रखने से लोगों को बड़ी राहत मिल रही है। कामकाजी वर्ग अब छुट्टियों के दिन बढ़चढ़ कर भूमि/फ्लैट का निबंधन करवा रहें हैं। इस सुविधा से कार्यालयों में भीड़ कम होने के साथ ही साथ राजस्व में भी उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग के अनुसार, फरवरी के मात्र दो रविवार में लगभग 3,000 दस्तावेजों का निबंधन हुआ, जिससे विभाग को 20 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व मिला है। वहीं जनवरी माह के चार रविवार (4, 11, 18 और 25) पर कुल 3,324 दस्तावेज निबंधित हुए, जिनसे विभाग को 21 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व प्राप्त हुआ है।

यह भी पढ़ें     -      अंतर राज्य युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम अंतर्गत उत्तराखंड के युवाओं से मिले मंत्री श्रवण कुमार

  • पहले रविवार (4 जनवरी): 141 दस्तावेज, 85 लाख रुपये राजस्व  
  • दूसरे रविवार (11 जनवरी): 540 दस्तावेज, 3 करोड़ रुपये राजस्व  
  • तीसरे रविवार (18 जनवरी): 901 दस्तावेज, लगभग 6 करोड़ रुपये राजस्व  
  • चौथे रविवार (25 जनवरी): 1,742 दस्तावेज, 11 करोड़ 55 लाख रुपये राजस्व

कुल मिलाकर बीते दो महीनों में रविवार को 6,000 से अधिक दस्तावेज निबंधित हुए हैं, जिनसे सरकार को करीब 42 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ है। मार्च महीने में भी निबंधन कार्यालय रविवार को खोले जाने का फैसला लिया गया है। विदित हो कि जनवरी 2026 से राष्ट्रीय अवकाशों को छोड़कर अन्य छुट्टियों पर निबंधन कार्यालय सामान्य कार्यदिवसों की तरह खुले रखे गए। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि इस व्यवस्था से कामकाजी लोगों को विशेष सुविधा मिल रही है। वे अब रविवार या अन्य छुट्टियों पर भी संपत्ति खरीद-बिक्री के दस्तावेज निबंधित करा पा रहें हैं, जिससे लंबी कतारों और व्यस्त दिनों की भीड़ से छुटकारा मिला है। साथ ही सभी निबंधन पदाधिकारियों को ई-स्टाम्प निर्गत करने हेतु संचालित प्राधिकृत संग्रह केंद्र में पर्याप्त राशि से वॉलेट रिचार्ज करने की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निदेश निर्गत करने का निदेश दिया गया है।

यह भी पढ़ें     -      बिहार में बौद्ध धर्म का हो रहा तेजी से विकास, राज्य सरकार ने कंबोडिया के साथ बैठक कर....


Scan and join

darsh news whats app qr