तेजस्वी ने अपने सभी विधायकों को किया पटना तलब, राज्यसभा चुनाव को लेकर...
पटना: बिहार की पांच राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव की प्रक्रिया जारी है। एक तरफ जहां चार सीटों पर NDA की जीत तय है तो दूसरी तरफ एक सीट पर महागठबंधन भी अपना दावा ठोक रहा है। इस एक सीट पर जीत के लिए NDA को तीन वोट क्रॉसवोटिंग के जरिये चाहिए तो वहीं महागठबंधन को 6 वोट। हालांकि दोनों ही तरफ से इस एक सीट पर दावा किया जा रहा है और वोटिंग से पहले राजद के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष एवं विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने अपने सभी विधायकों की बैठक बुलाई है।
मंगलवार को पटना में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव सभी विधायकों को राज्यसभा चुनाव में वोटिंग के लिए टिप्स देंगे और उन्हें यह सुनिश्चित करने का भी निर्देश देंगे कि गलती से भी दूसरी पार्टी के उम्मीदवार को वोट न करें। बता दें कि बिहार की पांच विधानसभा सीटों पर 6 उम्मीदवारों ने अपना नामांकन दाखिल किया है। इन उम्मीदवारों में से 5 उम्मीदवार NDA के हैं जबकि एक महागठबंधन समर्थित राजद उम्मीदवार हैं। दोनों ही गठबंधन के नेता राजनीतिक जोड़ घटाव करने में जुटे हैं ताकि पांचवीं सीट उनके पाले में जाये।
यह भी पढ़ें - पलायन रोकने का दावा करने वाले सीएम खुद हो रहे पलायित, लालू की बेटी ने सोशल मीडिया पोस्ट कर...
बता दें कि राज्यसभा चुनाव के लिए वोटिंग 16 मार्च को होना है और उसी दिन मतगणना कर उसका परिणाम भी जारी कर दिया जायेगा। बिहार की पांच सीटों पर चार सीट पर NDA की जीत तय है जबकि पांचवीं सीट पर असमंजस की स्थिति बनी हुई है। इस बीच भाजपा ने बिहार में राज्यसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा और केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा को केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। बता दें कि बिहार की पांच राज्यसभा सीटों पर NDA की तरफ से सीएम नीतीश, BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, रालोमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा, केंद्रीय राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर और भाजपा के शिवेश कुमार ने नामांकन दाखिल किया है जबकि राजद के अमरेंद्रधारी सिंह ने नामांकन दाखिल किया है।
यह भी पढ़ें - सीएम नीतीश के जाने से नहीं पड़ेगा कोई फर्क, सम्राट चौधरी ने बताया कि अगले 5 वर्षों में क्या करेगी सरकार...