darsh news

'नीतीश कुमार इस्तीफा दो...', राबड़ी देवी को कह दिया 'लड़की' तो आक्रोशित RJD कार्यकर्ताओं ने...

rjd protest against nitish

पटना: सोमवार को बिहार विधान परिषद में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के बीच नोंक झोंक का मामला अब राजनीतिक रूप लेने लगा है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विरोध में राजद लगातार हमलावर होते जा रही है और मंगलवार की शाम कार्यकर्ताओं ने सड़क पर उतर कर पुतला भी फूंका। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कहा कि एक तरफ नीतीश कुमार महिलाओं के सशक्तिकरण की बात करते हैं तो दूसरी तरफ वे राज्य की पहली महिला मुख्यमंत्री को सदन में अपमानित कर रहे हैं। उन्होंने एकमात्र राबड़ी देवी का अपमान नहीं किया है बल्कि वे राज्य की महिलाओं का अपमान किया है।

यह भी पढ़ें   -    पप्पू यादव को मिली जमानत लेकिन राहत नहीं, अभी रहना होगा जेल में, पढ़ें....

कार्यकर्ताओं ने कहा कि सदन में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक साथ वर्ष की महिला को लड़की कह कर संबोधित करते हैं इसके साथ ही उनकी भाषा शैली भी अमर्यादित है। यह हम कभी बर्दाश्त नहीं करेंगे। कार्यकर्ताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अब बीमार हो गए हैं और उनसे राज्य नहीं चल रहा है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विरोध में राजद कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय से जुलुस निकाला और आयकर चौराहा पर पहुंचे जहां उनका पुतला जलाया और जम कर नारेबाजी की।

बता दें कि सोमवार को बिहार विधान परिषद की कार्यवाही के दौरान नेता प्रतिपक्ष राबड़ी देवी ने नीट छात्रा मौत मामले में सरकार को घेरने की कोशिश कर रही थी। इस दौरान वह अपने समर्थकों के साथ वेल में पहुंच गई थी। इस दौरान अचानक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गुस्से में गए और राबड़ी देवी को कहा कि जब अपनी सरकार थी तब क्या सब काम किये थे। राज्य में विकास का हम किये हैं, अपना याद करो कि उस समय क्या सब होता था। गुस्से में बोलते हुए सीएम नीतीश ने राबड़ी देवी को लड़की कह दिया था जिस पर राजद के समर्थक खासे नाराज हैं।

यह भी पढ़ें   -    राजपाल यादव की मदद में आगे आये लालू के लाल 'तेज प्रताप', सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा...


Scan and join

darsh news whats app qr