darsh news

बारात से लौट रहे लोगों की कार हुई दुर्घटना का शिकार, चार गंभीर रूप से जख्मी...

road accident gaya ji

गया जी: बिहार में गया जी में बुधवार की तड़के सुबह एक सड़क दुर्घटना में चार व्यक्ति जख्मी हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई वहीं स्थानीय लोगों ने सभी को अस्पताल पहुँचाया जहां सभी का इलाज जारी है। घटना गया जी मगध मेडिकल थाना क्षेत्र के गेट नंबर 5 के समीप की है। बताया जा रहा है कि कार में सवार लोग बारात से लौट रहे थे तभी कार अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई।

यह भी पढ़ें   -     सरकार का खजाना खाली हो चुका है अब बरगला रही, RJD MLA ने अमित शाह और चिराग को भी दी नसीहत...

घटना में कार सवार सभी चार लोग जख्मी हो गए। घटना की सूचना पर डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और सभी घायलों को अस्पताल पहुँचाया जहां सभी की स्थिति गंभीर बनी हुई है। बताया जा रहा है कि तीन घायलों को उनके परिजनों ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया है जबकि एक का इलाज अभी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा है। घटना को लेकर मगध मेडिकल थानाध्यक्ष ने बताया कि फ़िलहाल घायलों की पहचान स्पष्ट नहीं हो सकी है। हमलोग पता लगाने की कोशिश में जुटे हैं कि वाहन कहाँ से आ रही थी और उसमे सवार लोग कहाँ जा रहे थे।

यह भी पढ़ें   -     तेज प्रताप के इस मामले में तीसरी बार हुई सुलह की कोशिश नाकाम, अब 17 मार्च को होगी सुनवाई...

गया जी से मनीष कुमार की रिपोर्ट


Scan and join

darsh news whats app qr