darsh news

पलायन रोकने का दावा करने वाले सीएम खुद हो रहे पलायित, लालू की बेटी ने सोशल मीडिया पोस्ट कर...

rohini acharya on cm nitish

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की घोषणा के बाद से बिहार में सियासत काफी तेज है। एक तरफ सत्ता पक्ष में नए सीएम की तलाश जारी है तो दूसरी तरफ विपक्ष भाजपा पर नीतीश कुमार के साथ छल करने का आरोप लगा रहा है। विपक्ष लगातार भाजपा पर नीतीश कुमार को साजिश के तहत सीएम की कुर्सी से हटाने और बिहार की सरकार पर कब्ज़ा करने का आरोप लगा रहा है। इस मामले में राजद सुप्रीमो लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने अब सीएम नीतीश पर भी बड़ा तंज कसा है।

रोहिणी आचार्य ने बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान NDA की तरफ से पलायन रोकने की घोषणा को लेकर सीएम नीतीश पर बड़ा तंज कसा है साथ ही नाम लिए बगैर भाजपा पर भी तंज कसा है। रोहिणी आचार्य ने सोशल मीडिया में पोस्ट कर लिखा है कि बिहार विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान मुख्यमंत्री और उनके सहयोगी बिहार से पलायन रोकने की बात करते थे लेकिन स्थिति ऐसी हो गई कि वह खुद ही पलायन करने जा रहे हैं। अब हमारे चाचा की स्थिति ऐसी हो गई है कि पल्टासन की फितरत में न कुर्सी बची न कुछ काम।

यह भी पढ़ें     -      हड़ताल पर गए राजस्व कर्मियों को डिप्टी सीएम की दो टूक, कहा 'हमारी सहानुभूति को कमजोरी न समझें वरना...'

रोहिणी आचार्य ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा है कि 'विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान मुख्यमंत्री जी और उनके सहयोगी कहते थे " इस बार सरकार बनी तो बिहार से हो रहा पलायन रुक जाएगा " .. विडंबना तो देखिए " पलायन रोकने का दावा करने वाले मुख्यमंत्री जी खुद ही बिहार से पलायित होने जा रहे हैं " .. हमारे चाचा मुख्यमंत्री जी का हाल तो अब कुछ ऐसा है :  पल्टासन की फितरत में, न कुर्सी बची, न आगे बचेगा करने के लिए कुछ काम, चाचा जी के हिस्से अब सिर्फ बचा है "जपना हरिनाम" ..'

बता दें कि बीते दिनों सीएम नीतीश ने खुद ही सोशल मीडिया पोस्ट कर जानकारी दी थी कि वे बिहार के दोनों सदन और लोकसभा के सदस्य रह चुके हैं जबकि उनकी इक्षा ससंद के उच्च सदन में भी जाने की रही है। इसलिए अब वह अपनी उस इक्षा की पूर्ति के लिए राज्यसभा जाना चाहते हैं। सीएम नीतीश ने अपने पोस्ट में यह भी लिखा था कि उनकी भूमिका भले बदल जाये लेकिन वह राज्य की नई सरकार को लगातार अपना मार्गदर्शन देते रहेंगे और राज्य के लोगों के विकास के लिए काम करते रहेंगे। सीएम नीतीश ने राज्यसभा चुनाव के लिए अपना नामांकन भी दाखिल कर दिया है और अब वह सांसद बनने के बाद सीएम के पद से इस्तीफा दे देंगे।

यह भी पढ़ें     -      चिराग होंगे बिहार के सरताज, पटना की सड़कों पर लगे पोस्टर लिखा है...


Scan and join

darsh news whats app qr