सावन की तीसरी सोमवारी आज, श्रद्धालुओं का उमड़ा सैलाब
कोटेश्वरनाथ शिव धाम पर आज तीसरी सोमवारी पर हजारो के संख्या में शिवभक्त वाल्मिकीनगर गंडक नारायणी नदी से जल लेकर जलाभिषेक किए।

Bettiah : पं. चम्पारण के लौरिया थाना क्षेत्र के बनकटवा कोटेश्वरनाथ शिव धाम पर आज तीसरी सोमवारी पर हजारो के संख्या में शिवभक्त वाल्मिकीनगर गंडक नारायणी नदी से जल लेकर जलाभिषेक किए। आपको बता दें कि, इस शिव धाम मंदिर में सावन के महिना में कोटेश्वरनाथ बाबा के हर दिन सैकड़ो की संख्या में जलाभिषेक करने भक्त आते है और भक्त आपनी मनोकामना बाबा से कहते है। बाबा के महिमा से उनकी मनोकामना पूरा भी हो जाता है। वहीं मनोकमाना पूरा होने पर शिवभक्त पूजा पाठ करने आते है। उनकी इस मनोकामना पूर्ती का औरो से चर्चा कर अपने को धन्य समझते है।
बेतिया से आशिष कुमार की रिपोर्ट