कटिहार में गन की सफाई के दौरान चली गोली, GRP के चालक को लगी फिर...

कटिहार: बड़ी खबर कटिहार से है जहां हथियार की सफाई के दौरान गोली चलने से एक पुलिसकर्मी जख्मी हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी का माहौल हो गया वहीं आनन फानन में उसे इलाज के लिए अस्पताल पहुँचाया गया। घटना कटिहार जीआरपी बैरक की है जहां एक जीआरपी जवान अपना हथियार साफ कर रहे थे और इसी दौरान गलती से गोली चल गई जो पास में बैठे चालक को लग गई। घायल चालक की हालत गंभीर बताई जा रही है जिसका फ़िलहाल इलाज जारी है।

यह भी पढ़ें   -     अब पटना में गोदाम से नहीं ले सकेंगे गैस, डीएम ने कहा 'अब सिर्फ होम डिलीवरी, एजेंसी जाने की जरूरत नहीं'

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि एक जीआरपी जवान बैरक में बैठ कर अपने हथियार की सफाई कर रहा था। इसी दौरान गलती से गोली चल गई जो पास में बैठे चालक प्रेमजीत कुमार को लग गई। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई वहीं अन्य सहकर्मियों ने उसे आनन फानन में सदर अस्पताल पहुंचाया जहां गंभीर स्थिति में उसका इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि गोली घायल के कंधे में लगी है।

मामले को लेकर जीआरपी डीएसपी एके अकेला ने बताया कि बैरक में गन सफाई के दौरान घटना घटी है। प्रथमदृष्टया यह मामला लापरवाही का है, फ़िलहाल सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है और उसके अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें   -     बिहार के इंजीनियर के पास 100 करोड़ से अधिक की संपत्ति, EOU की रेड में दार्जिलिंग में चाय बागान का भी...

कटिहार से असद्दुर रहमान की रिपोर्ट


Scan and join