darsh news

सहरसा में पुलिस पर हमला, थानाध्यक्ष समेत 4 पुलिसकर्मी जख्मी...

saharsa police par hamla

सहरसा: सहरसा में दो दिनों से बंधक बने एक ऑटो चालक को छुड़ाने पहुंची पुलिस पर लोगों ने हमला कर दिया जिसमें थानाध्यक्ष समेत चार पुलिसकर्मी जख्मी हो गए। घटना के बाद थानाध्यक्ष को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं पुलिस पर हमला करने वाले लोगों पर कड़ी कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी गई है। घटना सहरसा के पतरघट थाना क्षेत्र के बिंदटोली की जहां बंधक ऑटो चालक को छुड़ाने के लिए पहुंची पुलिस पर लोगों ने हमला कर दिया जिसमें थानाध्यक्ष समेत चार पुलिसकर्मी जख्मी हो गए।

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि दो दिन पहले रात में ऑटो चालक ने अपनी ऑटो से कुछ लोगों को टक्कर मार दी थी जिसके बाद बिंदटोली के कुछ लोगों ने उसे बंधक बना लिया था। दो दिनों से लोगों ने उसे नहीं छोड़ा और पिटाई भी की जिसकी सूचना मिलने के बाद सोमवार को पतरघट थानाध्यक्ष शशि कुमार पुलिस बल के साथ उसे छुड़ाने पहुंचे थे। इस दौरान वे लोगों से बात कर ही रहे थे कि कुछ लोगों ने हमला कर दिया। लोगों के हमला में थानाध्यक्ष समेत चार पुलिसकर्मी जख्मी हो गये जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि पुलिस ने बंधक से ऑटो चालक को छुड़ा लिया और थाना ले आई।

यह भी पढ़ें     -      गया जी में घूस लेते हुए रंगे हाथ BDO हुए गिरफ्तार, विकास परियोजनाएं पास करवाने और भुगतान...

पुलिस की पूछताछ में ऑटो चालक ने बताया की वह शनिवार की रात अपनी ऑटो से घर जा रहा था इसी दौरान बिंदटोली के समीप सड़क किनारे खड़े कुछ लोगों को टक्कर लग गई। इसके बाद स्थानीय लोगों ने उसे बंधक बना लिया और दो दिन से पिटाई भी कर रहे थे। सोमवार को पुलिस वहां पहुंच कर ऑटो चालक से बंधनमुक्त करवा लिया। इसी दौरान लोगों ने पुलिस पर हमला कर दिया जिसमें चार पुलिसकर्मी जख्मी हो गए।

यह भी पढ़ें     -      ट्यूशन शिक्षक ने पहले छात्रा को दिया शादी का झांसा फिर..., नानी की शिकायत तो पुलिस ने दबोचा...

सहरसा से छोटू की रिपोर्ट


Scan and join

darsh news whats app qr