darsh news

अस्पताल की जांच करने पहुंचे अधिकारी ने खोया आपा, क्लिनिक संचालक को ही....

samahrta ne doctor ko mari thappad

अररिया: अररिया से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है जिसके बाद जिले के डॉक्टरों में आक्रोश देखा जा रहा है। डॉक्टरों ने हड़ताल पर जाने की घोषणा कर दी है साथ ही जिला प्रशासन से मामले में जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। बताया जा रहा है कि अवैध क्लिनिक जांच के दौरान अधिकारियों ने एक क्लिनिक के डॉक्टर को थप्पड़ जड़ दिया। इस दौरान अधिकारी और चिकित्सक के बीच धक्का मुक्की भी हुई जिसका सीसीटीवी फूटेज भी सामने आया है।

यह भी पढ़ें     -   होली का नजराना मांगने पहुंचे किन्नरों के साथ मारपीट, थाना का घेराव कर किया जम कर हंगामा...

मामला अररिया के फारबिसगंज में स्थित एक निजी अस्पताल का है जहां शुक्रवार को अस्पतालों की जांच के लिए गठित टीम के अधिकारी ने एक अस्पताल संचालक को थप्पड़ मार दिया। मामले में अस्पताल के संचालक ने बताया कि हम अपने केबिन में बैठे थे तभी अधिकारी पहुंचे और हमने उन्हें बैठने के लिए कहा। उनके बैठने के बाद हम उन्हें सारे कागजात दिखाने वाले थे लेकिन उन्होंने बात करने के बदले मुझे थप्पड़ मार दिया। इस बीच अस्पताल में मौजूद अन्य कर्मी और टीम के अन्य कर्मियों ने उन्हें अलग करवाया और मामला शांत करवाया। वहीं दूसरी तरफ आरोपी अधिकारी समार्हता डॉ रामबाबू ने कहा कि उन्होंने डॉक्टर से कई बार नाम पूछा था लेकिन उन्होंने जवाब नहीं दिया और इसी वजह से उन्होंने हाथ चला दिया। वहीं मामले में जिले के सिविल सर्जन डॉ के के कश्यप ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है और दोषी के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें     -   जहानाबाद जेल में गूंजी किलकारी, हत्या मामले में जेल में बंद है मां...

अररिया से अरुण कुमार की रिपोर्ट


Scan and join

darsh news whats app qr