एक भी आरोपी बख्शे नहीं जायेंगे, विजय सिन्हा और सम्राट चौधरी ने दिया सख्त संदेश...
पटना: बिहार के उद्योग मंत्री दिलीप जायसवाल के सरकारी आवास पर रविवार को अखिल विप्र कल्याणम की तरफ से मकर संक्रांति के अवसर पर दही चूड़ा भोज का आयोजन किया गया। इस दौरान वहां उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा समेत बिहार सरकार के कई मंत्री और दिग्गज नेता भी पहुंचे। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने बिहार पुलिस को बड़ी नसीहत दी साथ ही उन्होंने तेजस्वी यादव को भी विपक्ष की भूमिका निभाने की नसीहत दी और पूछा कि अब ट्वीट दिल्ली से कर रहे हैं या कहीं विदेश से?
सनातन संस्कृति का है प्रचार
मीडिया से बात करते हुए उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि आज अखिल विप्र कल्याणम की तरफ से चूड़ा दही का भोज आयोजित किया गया है जो कि सनातन संस्कृति को जोड़ने का एक बेहतर जरिया है। यह हमारे संस्कृति-संस्कार और विरासत का सम्मान है। जो भी लोग विद्या और ज्ञान का प्रचार प्रसार करते हैं वह विप्र कहलाते हैं। आज उन सभी विप्र का सम्मान किया जा रहा है, विद्वान सभी जगह पूजे जाते हैं। 21वीं सदी में भारत को विश्व गुरु बनाना है तो फिर विप्र का सम्मान करना जरुरी है।
यह भी पढ़ें - तेजस्वी को पार्टी में मिलने जा रही बड़ी जिम्मेदारी, 25 को होगी आधिकारिक घोषणा...
हर संलिप्त लोगों को मिलेगी सख्त सजा
इस दौरान उन्होंने नीट की छात्रा के मामले में कहा कि इस मामले में हमने साफ कहा है कि इसमें जो भी संलिप्त हैं उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाये। हर गलत करने वाले और बेटियों के साथ इस तरह कुकृत्य करने वाले लोग बिल्कुल बख्शे नहीं जायेंगे। बिहार में कानून का राज पूरी तरह से स्थापित होगा और किसी भी तरह की गलती करने वाले को छोड़ा नहीं जायेगा। उन्होंने इस मामले में पटना पुलिस की संदिग्ध भूमिका के सवाल पर कहा कि पुलिस ने भी सुधार की है। हमने डीजीपी से बात की है, और उनसे कहा है कि हर मामले की गंभीरता से जांच हो, कहीं कोई लापरवाही न हो और इस मामले में भी सरकार भी सजग है।
कहां हैं तेजस्वी?
इस दौरान विजय सिन्हा ने भ्रष्टाचार के मामले में तेजस्वी यादव के सोशल मीडिया पोस्ट पर कहा कि वे अपनी भूमिका का निर्वहन करें। बिहार में रह कर जनता का आभार व्यक्त करें। इसके साथ ही उन्होंने सवाल किया कि यह पोस्ट बिहार से है, दिल्ली से है या कहाँ से है। इसके साथ ही उन्होंने नितिन नबीन के भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए नामांकन के सवाल पर कहा कि यह बिहारी को सम्मान मिलने से हर बिहारी नौजवान गर्वान्वित है। आज भारतीय जनता पार्टी एक नौजवान को राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनने जा रही है साथ ही यह एक संदेश है कि एक मात्र पार्टी है भाजपा जहां एक कार्यकर्ता भी सर्वोच्च पद पर पहुंच सकता है।
सम्राट चौधरी ने किया आश्वस्त..
इस दौरान मीडिया से बात करते हुए उप मुख्यमंत्री सह गृह मंत्री सम्राट चौधरी ने NEET छात्रा मामले में कहा कि सरकार पूरी नजर बनाये हुए है। आपने देखा कि डीजीपी खुद इस मामले की निगरानी कर रहे हैं और उन्होंने SIT का गठन भी किया है। मैं आपलोगों को इतना आश्वस्त करता हूँ कि इस मामले के एक भी आरोपी बचेंगे नहीं और न ही उन्हें बख्शा जायेगा।
यह भी पढ़ें - शंभू गर्ल्स हॉस्टल कांड में SIT ने शुरू की जांच, राजनीतिक महकमे से भी उठ रहे सवाल...