darsh news

आने वाले कुछ वर्ष बिहार के लिए अहम: संजय झा

Sanjay on visesh rajy

जद(यू0) का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने के उपरांत राज्यसभा सांसद संजय कुमार झा का  पार्टी के कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों एवं फूल-मालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया। मौके पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए संजय कुमार झा ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रति आभार प्रकट किया। साथ ही उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने बातौर मुख्यमंत्री विगत 19 वर्षों में बिहार का कायाकल्प किया है। कई महीनों से मीडिया में जद(यू0) के राजनीतिक अंत की आधारहीन कहानी गढ़ी जा रही थी लेकिन चुनाव नतीजों के बाद तस्वीरें साफ हो गई है और हमारे नेता नीतीश कुमार अब नए राजनीतिक अवतार में सामने आयें है। लोकसभा चुनाव नतीजों को देखें तो प्रदेश के कुल 177 विधानसभा सीटों पर एनडीए को बढ़त मिली है और यह आंकड़ा 2025 में होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव के लिए अच्छा संकेत है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के कामकाज के सहारे पार्टी का राष्ट्रीय स्तर पर विस्तार होगा एवं आगामी झारखंड विधानसभा का चुनाव जद(यू0) पूरी मजबूती से लड़ेगी। संजय कुमार झा ने कहा कि केंद्र की एनडीए सरकार द्वारा बिहार के विकास में पूरा सहयोग मिल रहा है। आने वाले कुछ साल बिहार के लिए बेहद अहम है, हमें पूरा विश्वास है कि बिहार को विकसित राज्य बनाने का सपना निश्चित ही साकार होगा। इस मौके पर मुख्य रूप से बिहार सरकार के मंत्री अशोक चैधरी, पूर्व राज्यसभा सांसद अनिल हेगड़े, विधानपार्षद संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी, विधायक राजीव कुमार सिंह, पूर्व मंत्री  भगवान सिंह कुशवाहा, पूर्व मंत्री जयकुमार सिंह, राष्टीय प्रवक्ता राजीव रंजन, मदरसा बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष सलीम परवेज सहित बड़ी संख्या में जेडीयू के नेतागण एवं कार्यकर्ता शामिल रहे।






Scan and join

darsh news whats app qr