darsh news

17 हजार रूपये घूस लेते हुए संसाधन शिक्षक को निगरानी ने दबोचा, BEO ने मांगी थी रिश्वत लेकिन...

पटना: बिहार में इस वर्ष निगरानी विभाग की टीम भ्रष्ट सरकारी कर्मियों के विरुद्ध ताबड़तोड़ कार्रवाई कर रही है और लगातार घूस लेने की चाहत रखने वाले कर्मियों को सलाखों के पीछे पहुंचा रही है। इसी कड़ी में एक बार फिर निगरानी की टीम ने छापेमारी कर शिक्षा विभाग के एक कर्मी को रंगे हाथ घूस लेते हुए गिरफ्तार किया है। निगरानी की टीम ने सूचना के आधार पर नालंदा में कार्रवाई की और प्रखंड संसाधन शिक्षक को गिरफ्तार किया है। अब उन्हें विशेष निगरानी कोर्ट में पेश किया जायेगा।

यह भी पढ़ें     -     'जय श्री राम' के नारों से गूंजा विधानसभा परिसर, चुनाव जीतने के बाद नितिन नबीन...

निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की तरफ से मिली जानकारी के अनुसार नालंदा के चंडी थाना क्षेत्र के मुबारकपुर निवासी धर्मेंद्र कुमार ने निगरानी में शिकायत दर्ज कराई थी कि चंडी प्रखंड की प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी पुष्पा कुमारी ने अंतर वेतन और वार्षिक वेतन वृद्धि भुगतान करने के एवज में रिश्वत की मांग कर रही हैं। आरोप की पुष्टि के बाद निगरानी के डीएसपी अमरेंद्र प्रसाद विद्यार्थी के नेतृत्व में एक टीम ने छापेमारी की और प्रखंड संसाधन केंद्र के संसाधन शिक्षक मनोज कुमार वर्मा को 17 हजार रूपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में गिरफ्तार कर्मी ने बताया कि BEO ने खुद रिश्वत न ले कर मुझे लेने के लिए भेजा था।

निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की तरफ से मिली जानकारी के अनुसार टीम ने संसाधन शिक्षक को शिक्षा पदाधिकारी के कार्यालय कक्ष में ही रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तार कर्मी को अब निगरानी की टीम अपने साथ लेकर पटना चली गई जहां उन्हें विशेष निगरानी कोर्ट में पेश किया जायेगा साथ ही आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

यह भी पढ़ें     -     राजद खुद टूट के कगार पर हैं, चिराग ने तेजस्वी को दे दी बड़ी नसीहत...

पटना से चंदन तिवारी की रिपोर्ट


Scan and join

darsh news whats app qr