darsh news

हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा गरीबों की पार्टी:संतोष सुमन

Santosh on sadasyta abhiyan

युवा हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (से०)के द्वारा सदायता अभियान शुरु किया गया। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह बिहार सरकार के मंत्री डॉ संतोष कुमार सुमन ने की।इस दौरान संतोष सुमन ने कहा कि हमलोगों की पार्टी गरीबों की पार्टी है ये आप लोगों की पार्टी है,और गरीबों के लिए कार्य करती है पार्टी के संरक्षक जीतनराम मांझी जन- जन के नेता है गरीबों के नेता है।आप लोग आय दिन पेपर के माध्यम से टीवी के माध्यम से सुनते होंगे की गरीबों की बातें बेबाकी पूर्वक उठाते है।यही सही समय है की आप हमको ताकत दीजिए जिससे की हमको भी मजबूती मिले और ताकत कैसे मिलेगा? उन्होंने आम लोगो से पार्टी में सदस्य के रूप में जुड़ने की अपील की।वही पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व मंत्री वर्तमान टेकारी विधायक डॉ अनिल कुमार ने कहा कि पटना महानगर में पचहत्र वार्ड है इसमें हम प्रत्येक वार्ड में 100  सक्रिय सदस्य बनाते है तो पूरे पटना में 7500 सक्रिय सदस्य बन जाएंगे।कार्यक्रम को युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष मो कमाल परवेज एवं युवा के प्रदेश अध्यक्ष कुमार शुभम जी ने भी संबोधित किया।कार्यक्रम में राजेश रंजन,द्वारिका पासवान,महात्मा जी, बबलू कुमार,एजाज अहमद,आदित्य राज,सुनील शाह,गीता पासवान,अनिल रजक,अमन कुमार,सुजय पांडे,रविंद्र बाबा,सूर्या सिंह,राजेश प्रसाद,साकेत यादव,मनोज सिन्हा,रणविजय पासवान,राकेश यादव,समर बखो,पन्ना आदि उपस्थित थे।

Scan and join

darsh news whats app qr