darsh news

राजधानी में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ सरस्वती पूजा विसर्जन, ड्रोन से निगरानी कर रही थी पुलिस...

saraswati puja visarjan

पटना: राजधानी पटना  के हॉस्टलों में इस वर्ष बसंत पंचमी का त्यौहार शांतिपूर्वक संपन्न हो गया। विभिन्न हॉस्टलों में आयोजित सरस्वती पूजा के अगले दिन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गई और इसके बाद शनिवार को शांतिपूर्ण ढंग से विसर्जन भी हो गया। पहली बार पटना पुलिस ने शांतिपूर्ण विसर्जन को लेकर ड्रोन कैमरे से भी निगरानी की जबकि भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किये थे।

यह भी पढ़ें    -       गर्मी में बिजली कटौती से नहीं होंगे परेशान, उर्जा सचिव ने कर्मियों को दे दिया बड़ा टास्क...

राजधानी पटना के सैदपुर हॉस्टल के सैकड़ों छात्र जुलुस के साथ मां सरस्वती की प्रतिमा विसर्जन करने के लिए निकले। इस दौरान छात्रों का हुजूम जिधर से भी गुजरा उधर जाम की स्थिति बन गई वहीं जिला प्रशासन पूरी तरह से सतर्क नजर आया। किसी भी तरह की अव्यवस्था या हुड़दंग से निपटने की पुलिस ने पूरी तैयारी कर ली थी। बता दें कि सरस्वती पूजा से पहले से ही पटना पुलिस सरस्वती पूजा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में जुटी हुई थी और शांतिपूर्ण विसर्जन एक बड़ी चुनौती थी जिसे सफलतापुर्वक संपन्न करवा लिया गया। इस दौरान भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात थे जबकि सादे लिवास में भी पुलिसकर्मी जुलुस पर नजर रख रहे थे।

यह भी पढ़ें    -       बिहार की महिलाएं कर रही हैं करोड़ों का टर्न ओवर, सीएम नीतीश ने दिया मौका तो जीविका दीदियों ने...

पटना से चंदन तिवारी की रिपोर्ट


Scan and join

darsh news whats app qr