darsh news

सरकार ने मान लिया है कि 'बिहार की पुलिस निकम्मी है', नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने CM नीतीश पर साधा निशाना और कहा...

sarkar ne man liya police nikammi

पटना: राजधानी पटना के चित्रगुप्त नगर थाना क्षेत्र में स्थित शंभू गर्ल्स हॉस्टल में नीट की तैयारी करने वाली एक छात्रा की संदिग्ध मौत मामले में पटना पुलिस पर कई गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। पहले पुलिस ने परिजन के हैवानियत के आरोपों को ख़ारिज कर दिया बाद में उसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और FSL रिपोर्ट में होने के बाद सवालों के घेरे में कड़ी बिहार पुलिस ने SIT जांच की। करीब 15 दिनों तक जांच करने के बाद भी SIT के हाथ खाली हैं और इस बीच जांच ने कई मोड़ लिए। इस मामले में मृतिका छात्रा के परिजनों ने परिवार के लोगों को ही कठघरे में खड़ा करने का आरोप SIT पर लगाया और अब सरकार ने इस मामले को CBI के हवाले कर दिया है।

अयोग्य और अदक्ष है बिहार का प्रशासनिक ढांचा

NEET छात्रा की संदिग्ध मौत का मामला CBI से जांच करवाने के निर्णय के बावजूद विपक्ष सरकार पर हमलावर है और अब इस मामले में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भी सीएम नीतीश और उनकी सरकार पर जम कर हमले किये हैं। तेजस्वी यादव ने इस मामले को बिहार का प्रशासनिक ढांचा को भ्रष्ट, अयोग्य और अदक्ष बताया है और नीतीश सरकार पर हमला किया है। तेजस्वी ने कहा कि 'NEET छात्रा के दुष्कर्म और हत्या का उद्भेदन करने की बजाय बिहार सरकार ने केस को CBI को सौंपने का निर्णय लेकर फिर साबित कर दिया कि बिहार का प्रशासनिक ढाँचा भ्रष्ट, अयोग्य, अदक्ष और अनप्रोफेशनल है जो एक बलात्कार और हत्या के केस को भी नहीं सुलझा सकता।  

यह भी पढ़ें       -     NEET छात्रा के परिजन की हत्या के लिए 7 करोड़ में दी गई है सुपारी, पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव ने बड़ा खुलासा करते हुए नीतीश-विजय सिन्हा से...

पुलिस और बडबोली सरकार की विफलता

तेजस्वी ने कहा कि पुलिस से अधिक यह बड़बोली एनडीए सरकार के करप्ट और कंप्रोमाइज़्ड तंत्र की विफलता है जिनके कर्ता-धर्ता मंत्री-मुख्यमंत्री दिन रात आकाश-पाताल से अपराधियों को पकड़ने की डींगे हांकते है। नवरुणा कांड जैसे अनेक मामलों में सीबीआई 12-13 वर्षों से आरोपियों को नहीं पकड़ पाई तथा जाँच भी बंद कर दी। यही इस मामले में होना है। कहाँ है चुनावों में जंगलराज-जंगलराज चिल्लाने वाले? बिहार की ध्वस्त और भ्रष्ट विधि व्यवस्था की जवाबदेही कौन लेगा? क्या फिर सरकार द्वारा हेडलाइन मैनेजमेंट के ज़रिए ध्यान भटकाने की कोशिशें होगी?

बता दें कि इस मामले में छात्रा के परिजन ने पुलिस और SIT पर कई गंभीर  आरोप लगाये हैं। परिवार के लोगों ने सीधे तौर पर परिवार के लोगों को गुनाहगार साबित करने तक का आरोप SIT और पुलिस पर लगाया वहीं पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव ने भी कई गंभीर आरोप लगाये हैं। पप्पू यादव ने हॉस्टल और हॉस्पिटल के संचालकों पर पीड़ित परिवार की हत्या करने के लिए सुपारी दिए जाने तक का दावा किया है और सरकार से उनकी सुरक्षा की मांग की है।

यह भी पढ़ें       -     NEET छात्रा मौत का मामला पहुंचा हाई कोर्ट, आज सुबह ही CM ने की है CBI जांच की सिफारिश...


Scan and join

darsh news whats app qr