darsh news

सीट को लेकर महिला BJP नेता ने खोला मोर्चा, कहा- RJD से जीती और भाजपा से पैसे लेकर भाजपा में हुई शामिल...

Seat ko lekar mahila BJP neta ne khola morcha, kaha- RJD se

kaimur : भाजपा नेता सह जिला पार्षद गीता पासी ने मोर्चा खोला है। मोहनिया से वर्तमान भाजपा विधायक को लेकर बड़ी बात कही है। उन्होंने कहा कि, राजद से जीती और भाजपा से पैसे लेकर भाजपा में शामिल हो गई यह दल बदलू है और जनता को ठगा है। विश्वास के लायक नहीं है।


कैमूर में विधानसभा चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। बता दें कि, जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव नजदीक  आ रहा है। वैसे-वैसे क्षेत्र में नेताओं का सरगर्मी तेज हो रही है। वहीं मोहनिया की आरक्षित सीट पर बीजेपी में बगावत तेज हो गई है। मोहनिया विधायक संगीता कुमारी पर बड़ा आरोप लगाते हुए भाजपा की ही नेता मोहनिया जिला पार्षद गीता पासी ने कहा कि, मोहनिया विधानसभा सीट से भाजपा का दावेदारी मैं खुद करूंगी। वर्तमान विधायक को जनता ने दरकिनार कर दिया है। मोहनिया के दादर गांव स्थित खेल मैदान का चाहरदिवारी निर्माण कार्य का उद्घाटन करने पहुंची थी। जिला परिषद सदस्य गिता पासी ने मीडिया को सम्बोधित करते हुए कई आरोप लगाई।


मोहनिया विधानसभा की वर्तमान विधायक संगीता कुमारी के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए कहा कि, वर्तमान विधायक ऐसी विधायक है जिनका जनता से कोई सरोकार नहीं है। उन्होंने चुनाव राजद से जीता और पैसा लेकर बीजेपी में शामिल हो गई।


उन्होंने कहा कि, जनता का विश्वास नहीं रहा इस बार। मैं बीजेपी के टिकट पर चुनाव लडूंगी। वर्तमान विधायक ने जनता को ठगा है। साथ ही, उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि यदि चुनाव में बीजेपी उम्मीदवार बनाती है तो  जीतने के बाद भी वह किसी दूसरे पार्टी में भाग जाएंगी।



कैमूर से प्रमोद कुमार की रिपोर्ट 

Scan and join

darsh news whats app qr