NEET छात्रा मामले में फिर शंभू गर्ल्स हॉस्टल पहुंची CBI की टीम, वार्डन पर भी कसा शिकंजा...

पटना: राजधानी पटना के चित्रगुप्त नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत शंभू गर्ल्स हॉस्टल में नीट छात्रा की मौत मामले में मंगलवार को CBI की टीम एक बार फिर हॉस्टल पहुंची और गहन छानबीन की। इस दौरान CBI की टीम के साथ में पेशेवर आर्किटेक्ट भी मौजूद रहे जिन्होंने हॉस्टल के भवन के गलियारों का माप लिया। CBI मकान के चप्पे चप्पे की बारीकी से जांच की साथ ही वार्डन से भी करीब दो घंटे तक बंद कमरे में पूछताछ की। आर्किटेक्ट के सहयोग से CBI कमरे का ले आउट, खिड़की ऊंचाई और बालकनी समेत अन्य बनावट को वैज्ञानिक तरीके से समझने की कोशिश की।

इस दौरान सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार CBI यह पता लगाने की कोशिश में जुटी हुई है कि छात्रा की मौत का कारण वही है जो शुरुआती थ्योरी में बताया गया या कारण कुछ और है। CBI ने उस खास कम्पार्टमेंट की भी गहन जांच की जिसमें छात्रा रहती थी। इसके साथ ही कमरे की दीवारों और दरवाजों के मूवमेंट को भी आर्किटेक्ट की मदद से मापा गया। CBI यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि कहीं ऐसा तो नहीं है कि सीसीटीवी कैमरे से बच कर किसी और रास्ते से अंदर घुसा जा सकता है या नहीं।

यह भी पढ़ें    -      प्रदेश अध्यक्ष से बातचीत के अनुसार कांग्रेस विधायकों ने बनाई थी वोटिंग से दूरी, राजेश राम ने कहा...

इस दौरान CBI ने हॉस्टल के वार्डन से भी बंद कमरे में करीब दो घंटे तक पूछताछ की। CBI ने इस दौरान यह पता लगाने की कोशिश की कि घटना वाली रात कौन अंदर आया और कौन बाहर गया, एंट्री रजिस्टर में क्या गड़बड़ियां थी। बता दें कि इस मामले में छात्रा के परिजनों ने उसके साथ हैवानियत और हत्या का आरोप लगाया था जबकि शुरुआती पुलिस जांच में इन आरोपों की पुष्टि नहीं की गई। बाद में हैवानियत का आरोप सही पाए जाने और पुलिस की किरकिरी होने के बाद सरकार ने केस CBI को सौंप दिया था। अब CBI फोरेसिंक मैपिंग और आर्किटेक्चरल एनालिसिस का सहारा लेकर छानबीन में जुटी हुई है।

यह भी पढ़ें    -      राजधानी की सड़क पर उतरे राजद-कांग्रेस के कार्यकर्ता, जलाया मोदी-नीतीश का पुतला...


Scan and join