darsh news

अवैध शराब की सूचना पर छापेमारी में गई थी पुलिस लेकिन झोपड़ी में मिला कुछ ऐसा कि उड़ गए होश, वरीय अधिकारियों को भी आना पड़ा मौके पर...

sharab ki soochna par pahuchi thi police

समस्तीपुर: बिहार में पूर्ण शराबबंदी के बावजूद अवैध रूप से तस्करी रुकने का नाम नहीं ले रहा है। हालांकि पुलिस लगातार अवैध शराब कारोबार के विरुद्ध कार्रवाई कर रही है और शराब बरामद भी कर रही है। इसी कड़ी में समस्तीपुर में अवैध शराब की सूचना पर छापेमारी करने के लिए जब पुलिस एक झोपड़ी में पहुंची तो वहां शराब तो बरामद नहीं हुई लेकिन कुछ ऐसा दिखा कि पुलिस के होश उड़ गए। बाद में मामले की सूचना वरीय अधिकारियों को दी गई जिसके बाद अन्य अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और छानबीन में जुट गए।

मामला समस्तीपुर के चकमेहसी थाना क्षेत्र के सैदपुर गांव का है जहां पुलिस को एक झोपड़ी में अवैध शराब कारोबार किये जाने की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस झोपड़ी में छापेमारी के लिए पहुंची तो वहां शराब बरामद नहीं हुई। पुलिस ने जब झोपड़ी की तलाशी ली तो कोने में एक कार्टून रखा मिला। कार्टून में चायपत्ती का एक बोरा था जिसे खोलने पर उसमें से भारी मात्रा में नकद रूपये बरामद हुए। बोरे में अलग अलग थैलों में भारी संख्या में नकद रूपये देख कर पुलिसकर्मियों के होश उड़ गए।

यह भी पढ़ें   -   पटना की सड़कों पर प्रेमी जोड़े निकलने से पहले हो जायें सावधान, वैलेंटाइन डे को लेकर इस संगठन जारी की चेतावनी...

आनन फानन में पुलिसकर्मियों ने वरीय पुलिस अधिकारियों को मामले की सूचना दी। इसके बाद आयकर की टीम को भी मामले की जानकारी दी गई। आयकर की टीम के मौके पर पहुँचने के बाद मजिस्ट्रेट की निगरानी में नोटों की गिनती मशीन से कराई गई। गिनती के बाद कुल नोट 43 लाख 94 हजार 500 रूपये थे। फ़िलहाल पुलिस अब पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है। पुलिस के साथ ही आसपास के लोग यह सोच कर हैरान हैं कि आखिर झोपड़ी में इतनी बड़ी रकम आई कहाँ से। फ़िलहाल गृहस्वामी मौके से फरार बताया जा रहा है। वहीं जिस शराब की सूचना पर पुलिस झोपड़ी में छापेमारी करने पहुंची थी वह शराब ही बरामद नहीं किया जा सका।

झोपड़ी से बरामद नकद रूपये को पुलिस ने जब्त कर लिया है साथ ही बताया जा रहा है कि पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में भी लिया है। सूत्रों से जानकारी मिल रही है कि गृह स्वामी ने अन्य लोगों के माध्यम से पुलिस को जानकारी दी है कि उक्त राशि उसकी पैतृक संपत्ति बेचने से प्राप्त की गई है जिसका वह वैध दस्तावेज प्रस्तुत करेगा। वहीं मामले में सदर डीएसपी संजय कुमार ने बताया कि शराब की सूचना पर पुलिस कार्रवाई करने गई थी लेकिन नकदी बरामद की गई है। आयकर विभाग को पूरे मामले की जानकारी देते हुए जांच सौंप दी गई है। पुलिस यह पता करने की कोशिश कर रही है कि आखिर इतनी बड़ी राशि झोपड़ी में कहाँ से आई और किस कारण से वहां रखी गई थी। वहीं पूरे इलाके में यह चर्चा का विषय बना हुआ है।

यह भी पढ़ें   -   आकाश यादव ने शेयर किया अनुष्का यादव की बेटी का नाम, फोटो के साथ लिखा...


Scan and join

darsh news whats app qr