पटना: भागलपुर के गोराडीह थाना क्षेत्र में दबंगों के द्वारा एक परिवार की पिटाई मामले में शरण्य मानवाधिकार की पहल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई शुरू कर दी एवं पीड़ित को न्याय दिलाने की कोशिश में जुट गई है। मामला भागलपुर गोराडीह थाना क्षेत्र के दोस्तनी का है जहां बीते 31 मार्च को कुछ दबंगों ने बुजुर्ग विजय ठाकुर के घर में घुस कर पूरे परिवार की पिटाई की जिसमें एक महिला समेत 3 व्यक्ति घायल हो गए।

मामले को लेकर शरण्य राष्ट्रीय मानवाधिकार के राष्ट्रीय अध्यक्ष ईशान सिन्हा ने बताया कि बीते 31 मार्च को सूचना मिली थी कि गांव में कुछ अपराधी एक व्यक्ति के घर में घुस कर पूरे परिवार की बेरहमी से पिटाई कर दी जिसमें गृह स्वामी 70 वर्षीय बुजुर्ग विजय ठाकुर, उनके बेटे रिठु ठाकुर और बहू रेखा देवी गंभीर रूप से जख्मी हो गई। मामले की सूचना पर मैंने स्थानीय थाना की पुलिस को फोन कर जानकारी दी जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी जख्मियों को अस्पताल पहुँचाया जहां सभी का प्राथमिक इलाज के बाद मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया गया।

यह भी पढ़ें    -     तेजस्वी बताएं कि बिहार बदहाल कैसे हुआ, केरल में बिहार को गरीब राज्य बताने पर भड़के चिराग ने धो डाला...

सभी जख्मी लोगों को मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां सभी का इलाज जारी है। मामले में शरण्य राष्ट्रीय मानवाधिकार के राष्ट्रीय अध्यक्ष ईशान सिन्हा ने बताया कि फ़िलहाल सभी जख्मियों की स्थिति स्थिर है। वहीं गोराडीह थानाध्यक्ष ने आश्वासन दिया है कि सभी बदमाशों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। फ़िलहाल पुलिस सभी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

यह भी पढ़ें    -     नीतीश से जा मिले RJD MLA, पार्टी ने कहा 'जब पहले कर ही चुके हैं गद्दारी तो अब...'