darsh news

Shibu Soren Death News : 81 साल की उम्र शिबू सोरेन ने ली अंतिम सांस, हेमंत सोरेन ने दी जानकारी, कहा- 'आज मैं शून्य हो गया हूं...

'Shibu Soren Passed Away: हेमंत सोरेन ने शिबू सोरेन के निधन की जानकारी दी और कहा कि, 'आज मैं शून्य हो गया हूं...'

Shibu Soren Death News: 81 saal ki umra mein Shibu Soren ne
81 साल की उम्र शिबू सोरेन ने ली अंतिम सांस- फोटो : Google Image

Shibu Soren Death : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री शिबू सोरेन (Shibu Soren) अब नहीं रहे। आपको बता दें कि, लंबी समय से बीमारी के बाद उन्होंने 81 साल की उम्र में सोमवार को अंतिम सांस ली। बता दें कि, शिबू सोरेन पिछले डेढ़ महीने से दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल (Sir Ganga Ram Hospital) में भर्ती थे। उन्हें जून के आखिरी हफ्ते में किडनी संबंधी समस्या के कारण अस्पताल में भर्ती हुए थे जहां उपचार किया जा रहा था। झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने पिता ने निधन की जानकारी सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर दी है। 


झारखंड के मुख्यमंत्री और शिबू सोरेन के बेटे हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर लिखा है कि, 'आदरणीय दिशोम गुरुजी हम सभी को छोड़कर चले गए हैं। आज मैं शून्य हो गया हूं...'


Scan and join

darsh news whats app qr