darsh news

'सॉरी मम्मी' मैं हार गई, वैशाली में महिला शिक्षिका ने खत्म कर ली अपनी जिंदगी...

shikshika ne kar li atmhtya

वैशाली: वैशाली से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां एक महिला शिक्षिका ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली। महिला का शव उसके घर में फांसी के फंदे से लटका हुआ बरामद हुआ जिसके बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गई। घटना के बाद परिजनों में भी कोहराम मच गया। आनन फानन में लोगों ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गई।

घटना वैशाली के सेहान गांव की है जहां महिला शिक्षिका ने अपने किराये के घर में आत्महत्या कर ली। मृतिका शिक्षिका की पहचान जन्दाहा थाना क्षेत्र के रसूलपुर गांव निवासी प्रिया भारती के रूप में की गई। बताया जा रहा है कि महिला शिक्षिका की एक बेटी भी है। उसने आत्महत्या करने से पहले एक सुसाइड नोट भी लिखा था जिसमें उसने स्वेच्छा से आत्महत्या करने की बात लिखी है। घटना को लेकर स्थानीय लोगों ने बताया कि वह प्रतिदिन ऑटो से स्कूल जाती थी। सोमवार को भी जब ऑटो ड्राईवर उसे लेने पहुंचा तो वह बाहर नहीं निकली। काफी देर तक आवाज देने के बाद भी जब कोई रिप्लाई नहीं मिला तब लोगों ने झांक कर देखा जिसके बाद मामले की जानकारी मिली।

यह भी पढ़ें     -    बद्रीनाथ और केदारनाथ मंदिर में गैर हिंदुओं के प्रवेश पर लगेगा रोक, जल्द लिया जायेगा बड़ा फैसला...

महिला शिक्षिका ने अपने सुसाइड नोट में किसी भी तरह के विवाद की चर्चा नहीं की है वहीं अपनी मां और पिता को सॉरी बोलते हुए लिखी है कि मैं प्रिया भारती अपनी इक्षा से अपनी जीवन लीला समाप्त कर रही हूँ। इसमें किसी व्यक्ति का कोई हाथ नहीं है। मेरा शरीर रसूलपुर न ले जाया जाये, और मेरा अंतिम संस्कार हाजीपुर में ही कर दिया जाये। मुझे मेरी बेटी के हाथों से मुखाग्नि दी जाये। मेरा मोबाइल मेरे पति को दे दिया जाये। मेरे मोबाइल के नोट्स में कुछ मैसेज और ऑडियो वीडियो है, उसका पासवर्ड मेरे पति को पता है। मैंने जिस किसी का भी दुल दुखाया है सबसे माफ़ी मांगती हूँ, पुलिस से भी अनुरोध है कि मेरा पोस्टमार्टम न कराया जाये और न ही मेरे पति या परिवार के किसी व्यक्ति के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया जाये। यह मेरा व्यक्तिगत कदम है। मम्मी, बाबूजी आपकी बेटी हार गई, सॉरी मम्मी।

घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया वहीं सुसाइड नोट और मोबाइल कब्जे में लेकर छानबीन में जुट गई। हालांकि अभी शिक्षिका के आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। कुछ लोग इसे पति पत्नी का विवाद बता रहे हैं। वहीं पुलिस हर एंगल से छानबीन में जुट गई है।

यह भी पढ़ें     -    रणजी ट्रॉफी में बिहार ने किया कमल, मणिपुर को 568 रनों से हराया

Scan and join

darsh news whats app qr