darsh news

हेमंत सरकार के खिलाफ जनता में जबरदस्त आक्रोश, चुनाव देखकर धड़ा धड़ खोखली घोषणाएं कर रहे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन.....शिवराज सिंह चौहान

Shivraj Singh Chauhan on Hemant Government

भाजपा प्रदेश चुनाव प्रभारी एवम केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हेमंत सरकार पर बड़ा निशाना साधा। 

शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि चुनाव अब नजदीक है और जिस गठबंधन की सरकार ने 5 साल में कुछ नहीं किया, अब चुनाव आते ही वह धड़ाधड़ खोखली घोषणाएं करते चले जा रहे हैं।

हमने पूछा झारखंड की जनता को मिला क्या? 

कहा कि सैकड़ों वादे जो पूरे नहीं किए गए। 5 साल कोई नौकरी नहीं दी, पेपर लीक जैसी लगातार घटनाएं होती रही।

लेकिन अब चुनाव आ गए हैं इसीलिए धड़ाधड़ घोषणाएं हो रही हैं। भर्तियां, सिपाही की भर्ती, लेकिन ये भी नहीं देखा कि किस मौसम में भर्ती कर रहे हैं। उन्हें पता था कि भर्तियां पूरी नहीं हो पाएगी ये भर्ती कोई नौजवानों को रोजगार देने के लिए, ये भर्ती नहीं है वोट के लिए भर्ती का नाटक फिजिकल टेस्ट भी पूरा नहीं हो पाएगा और इसलिए ऐसे मौसम में जो जानलेवा साबित हुआ 10-10 किलोमीटर दौडा रहे हैं। अव्यवस्थाओं का आलम ये था...ना पीने का पानी, न छांव का इंतजाम, बीमार हो तो ना इलाज की व्यवस्था और इसी में 16 नौजवानों की जिंदगियां चली गई, तड़प-तड़प कर हमारे नौजवान साथी नौकरी नहीं ले पाए दुनिया छोड़ गए।

मुख्यमंत्री के और गठबंधन के दावा नहीं चलने वाले। लोग भयानक भ्रष्टाचार भूले नहीं है, आज भी भ्रष्टाचार झारखंड को तबाह और बर्बाद कर रहा है।

जनता परिवर्तन का मन बना चुकी है लेकिन भारतीय जनता पार्टी भी उनके झूठे और खोखले वादे जो इन्होंने किए थे उन्हें लेकर भ्रष्टाचार और बिगड़ी हुई कानून व्यवस्था की स्थिति, माता बहनों का अपमान, अवैध घुसपैठ, बदल रही डेमोग्राफी इन सब मुद्दों को लेकर यात्रा के रूप में जनता के बीच में जाएगी।

Scan and join

darsh news whats app qr