darsh news

रांची पहुंच कर बोले शिवराज सिंह चौहान मित्रों, झारखंड के मुख्यमंत्री तो जासूस निकले।

Shivraj Singh on Hemant Soren is Detective

एक डरा हुआ मुख्यमंत्री अपने मंत्री की ही जासूसी कर रहा है और केवल एक की जासूसी नहीं, झारखंड मुक्ति मोर्चा और गठबंधन में जितने मंत्री, विधायक हैं सबकी जासूसी हो रही है और 2 महीने जिसको मुख्यमंत्री रहना है वह एक महीने का मंत्री भी बनाता है।

चंपई सोरेन जी का जो अपमान किया है। जिस ढंग से मुख्यमंत्री रहते हुए उनके साथ व्यवहार हुआ है। वो अच्छा काम कर रहे थे, उन्होंने झारखंड को पटरी पर लाने की कोशिश की, गलत वसूली करने वालों के काम रोक और उसका बदला चुकाना पड़ा अपमानित होकर।

उन्हें इस हद तक आहत किया गया की झारखंड बचाने के लिए उन्होंने जेएमएम छोड़ दिया जेएमएम तो अब जासूसी मोर्चा हो गया है। पूरा झारखंड तबाह और बर्बाद है।

नोटों के ढेर जो बरामद हुए सत्ताधारी पार्टी के यहां से, मंत्री के यहां से और झारखंड की जनता की लूट की दास्तां बयां कर रहे हैं।

बांग्लादेशी घुसपैठिए हमारे आदिवासी भाई-बहनों की जमीन पर कब्जा करते जा रहे हैं। बेटियों से शादी करके जमीनें छीनी जा रही हैं। भ्रष्टाचार की आती है, जुल्म की पराकाष्ठा है, बालू बाल्टी में बिक रही है इस सरकार के अंतिम दिन आ गए हैं झारखंड को बचाने के लिए भारतीय जनता पार्टी इस सरकार को उखाड़ कर फेंकेगी। 

सवाल - शिवराज जी आप लोगों पर आरोप लग रहा है कि झूठ बोलते हैं जिस जासूसी की बात आप कर रहे हैं वो सिक्योरिटी में लगे हुए हैं?

इससे बड़ा मजाक क्या हो सकता है मित्रों, ये सिक्योरिटी में लगाए हुए लोग हैं जो जासूसी करते हैं सरकार को शर्म आनी चाहिए।

Scan and join

darsh news whats app qr