darsh news

अब झारखंड समेत इन राज्यों में SIR की तैयारी शुरू, चुनाव आयोग ने राज्यों को लिखा पत्र...

sir in states

नई दिल्ली: बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले निर्वाचन आयोग ने गहन मतदाता पुनरीक्षण करवाया और इसकी सफलता के बाद अब देश के कई राज्यों में शुरू किया जो अभी जारी है। अब चुनाव आयोग देश के अन्य राज्यों में भी SIR करवाने की तैयारी में जुट गया है। इसके लिए आयोग ने राज्यों के संबंधित अधिकारियों को तैयार रहने का निर्देश जारी किया है।

मामले में चुनाव आयोग ने 22 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य निर्वाचन अधिकारियों को पत्र लिख कर निर्देश दिया है कि आगामी अप्रैल महीने से इन राज्यों में SIR की प्रक्रिया शुरू की जा सकती है। आयोग ने स्पष्ट कर दिया है कि बिहार के साथ ही कई अन्य राज्यों में SIR की प्रक्रिया जारी है और यह जल्द ही समाप्त हो जाएगी। इसके बाद अन्य राज्यों में भी SIR कराई जाएगी।

यह भी पढ़ें     -      PPP मॉडल से राज्य में खेल को दिया जायेगा बढ़ावा, मुख्य सचिव ने इस मामले में जताया संतोष...

इन राज्यों में कराई जाएगी SIR

  • आंध्र प्रदेश
  • अरुणाचल प्रदेश
  • चंडीगढ़
  • दादरा एवं नागर हवेली तथा दमन एवं दिउ
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू एवं कश्मीर
  • झारखंड
  • कर्णाटक
  • लद्दाख
  • महाराष्ट्र
  • मणिपुर
  • मेघालय
  • मिजोरम
  • नागालैंड
  • दिल्ली
  • ओडिशा
  • पंजाब
  • सिक्किम
  • त्रिपुरा
  • तेलंगाना
  • उत्तराखंड

यह भी पढ़ें     -      एक अनार पांच बीमार! राज्यसभा की एक सीट किसकी होगी पर छिड़ी बहस, NDA के साथ ही RJD ने भी ठोका दावा...


Scan and join

darsh news whats app qr