पटना: राजधानी पटना के शास्त्रीनगर थाना क्षेत्र में बीती रात एक बालू कारोबारी को अपराधियों ने अपार्टमेंट में घुस कर गोली मार दी। घर में घुस कर गोली मारे जाने की घटना के बाद राजधानी में हड़कंप मच गया वहीं पुलिस कार्रवाई में जुट गई। अब इस मामले की जांच के लिए पुलिस ने SIT गठित कर दी है। वहीं पुलिस ने जख्मी कारोबारी के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर अपराधी की पहचान कर उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी में जुट गई है।
मामले की जानकारी देते हुए पटना सिटी एसपी सेंट्रल दीक्षा ने बताया कि बीती रात राजधानी पटना के शास्त्री नगर थाना क्षेत्र के शिवपुरी में अपराधियों ने एक घर में घुस कर कारोबारी दिलीप सिंह को गोली मार दी थी। घायल कारोबारी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनकी स्थिति स्थिर है। वहीं जख्मी कारोबारी के बयान पर मामला दर्ज कर लिया गया है। सीसीटीवी फूटेज के आधार पर प्रथमदृष्टया आपसी रंजिश का मामला प्रतीत हो रहा है लेकिन पुलिस हर बिंदु पर जांच कर रही है।
यह भी पढ़ें - मेरा कोई कुछ बिगाड़ नहीं सकता, थानाध्यक्ष ने पत्रकार के साथ किया दुर्व्यवहार तो अब DGP ने...
सिटी एसपी ने बताया कि पुलिस ने SIT गठित की गई है और पुलिस टीम को जांच के लिए लगा दिया गया है। उन्होंने बताया कि घटनास्थल का निरीक्षण करने पर प्रतीत हो रहा है कि अपराधियों ने तीन गोलियां चलाई थी जिसमें एक गोली कारोबारी को लगी है। फ़िलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और आगे भी अपडेट बताया जायेगा।
यह भी पढ़ें - केरल में तेजस्वी ने बिहार को बताया गरीब राज्य तो भड़की जदयू, प्रदेश अध्यक्ष ने कहा 'बताएं कि माता पिता ने कैसे...'
पटना से चंदन तिवारी की रिपोर्ट