राज्य सरकार करेगी कला का सम्मान, इस दिन किये 52 कलाकार किये जायेंगे सम्मानित, देख लें नाम...
बिहार में आधारभूत विकास के साथ ही राज्य सरकार खेल और कला के क्षेत्र में भी विकास किया जा रहा है. राज्य सरकार ने कलाकारों को बढ़ावा देने के लिए पुरस्कार योजना बनाई है जिसके तहत 3 वर्षों के लिए 52 कलाकारों को चयनित किया गया है...

पटना: बिहार में सरकार इन दिनों विभिन्न बुनियादी विकास के साथ ही खेल और कला के क्षेत्र में भी विकास पर खासा ध्यान दे रही है। एक तरफ राज्य में खेल की दिशा में व्यापक विकास किया जा रहा है तो दूसरी तरफ कला के क्षेत्र में भी सरकार ने कई योजनाएं बनाई है। इसी कड़ी में राज्य में कला संस्कृति एवं युवा विभाग कला के क्षेत्र में कलाकारों के मनोबल को बढ़ाने के लिए बिहार कला पुरस्कार योजना की शुरुआत की है। इस संबंध में कला संस्कृति एवं युवा विभाग के मंत्री मोतीलाल प्रसाद ने शुक्रवार को एक प्रेस वार्ता की। प्रेस वार्ता के दौरान विभाग के सचिव प्रणव कुमार भी मौजूद थे। इस दौरान मंत्री मोतीलाल प्रसाद ने बताया कि बिहार में कला के क्षेत्र उत्कृष्ट योगदान देने वाले नवोदित एवं स्थापित कलाकारों को सम्मानित किया जाना है। इसके लिए तीन वर्षों के लिए कुल 52 कलाकरों को चयनित किया गया है। उन्होंने बताया कि 22 स्थापित, 18 नवोदित, 6 राष्ट्रीय पुरस्कार और 6 लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड के लिए कलाकारों को चयनित किया गया है।
किस वर्ष कितने कलाकार
प्रेस वार्ता के दौरान मंत्री मोतीलाल प्रसाद ने बताया कि वर्ष 2022-23 के लिए 6 स्थापित, 7 नवोदित, 2 राष्ट्रीय, 2 लाइफटाइम अवार्ड के कलाकारों को चयनित किया गया है जबकि वर्ष 2023-24 के लिए 8 स्थापित कलाकार, 5 नवोदित कलाकार, 2 कलाकर को राष्ट्रीय और 2 कलाकार को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड के लिए चयनित किया गया है। इसके साथ ही वर्ष 2024-25 के लिए 8 स्थापित कलाकार, 5 नवोदित कलाकार, 2 कलाकार को राष्ट्रीय और 2 कलाकार को लाइफटाइम अचीवमेंट के लिए चयनित किया गया है।
पुरस्कार में दिए जायेंगे
बिहार कला पुरस्कार योजना के तहत राष्ट्रीय पुरस्कार और लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार के तहत कलाकारों को एक लाख रूपये नकद, स्थापित कलाकारों को 51 हजार रूपये नकद, नवोदित कलाकारों को 25 हजार रूपये नकद और सभी को स्मृति चिह्न, प्रमाण पत्र और अंगवस्त्र से सम्मानित किया जायेगा।
यह भी पढ़ें - IBYFC 2025 के तहत गया जी में जुटे हैं 150..., समापन समारोह में राज्यपाल करेंगे संबोधित...
बिहार कला पुरस्कार योजना के तहत चयनित कलाकार:
वर्ष 2022-23
---> राष्ट्रीय पुरस्कार: चित्रा प्रसाद, पद्मश्री दुलारी देवी
---> लाइफटाइम अचीवमेंट: अनिल बिहारी, सुमन कुमार
वर्ष 2023-24
---> राष्ट्रीय पुरस्कार: कल्पना पटवारी, पद्मश्री बउआ देवी
---> लाइफटाइम अचीवमेंट: पद्मश्री निर्मला देवी, भरत सिंह भारती
वर्ष 2024-25
---> राष्ट्रीय पुरस्कार: रत्नेश्वर प्रसाद (प्रदर्श कला), अशोक कुमार विश्वास (चाक्षुष कला)
---> लाइफटाइम अचीवमेंट: शिवन पासवान (गोदना कला), भरत शर्मा व्यास (लोक गायन)
--->> इसके अतिरिक्त समकालीन कला, लोक कला, रंगमंच, शास्त्रीय एवं लोक संगीत, वाद्य वादन, नृत्य इत्यादि क्षेत्रों के कुल 18 अन्य कलाकारों को भी विभिन्न श्रेणियों में सम्मानित किया जाएगा।
प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कला संस्कृति एवं युवा विभाग के मंत्री मोतीलाल प्रसाद ने बताया कि चयन प्रक्रिया लंबे समय से लंबित थी, जिसे अब संपन्न कर लिया गया है। तीन वर्षों के पुरस्कारों की घोषणा के साथ 24 सितंबर 2025 को सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। बिहार सरकार कलाकारों को पहचान, सम्मान और प्रोत्साहन देने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। ‘बिहार कला पुरस्कार’ राज्य की सांस्कृतिक गरिमा को समृद्ध करने तथा कला के क्षेत्र में नई ऊँचाइयों को छूने की प्रेरणा है।
यह भी पढ़ें - 15 को पूर्णिया आयेंगे PM मोदी, NDA नेताओं ने प्रेस वार्ता के दौरान विपक्ष पर भी किया कटाक्ष...