darsh news

बाथरूम से निकली मां तो सामने था दिल दहला देने वाला मंजर, बेटे ने लगा ली फांसी, वजह जान आप भी हो जायेंगे हैरान

suicide case in rohtas

रोहतास जिले के डेहरी से एक बेहद दुखद घटना सामने आई है। यहां मेडिकल प्रवेश परीक्षा (नीट) की तैयारी कर रहे 19 वर्षीय छात्र ने अपने किराए के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद इलाके में शोक और सनसनी का माहौल है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। जानकारी के अनुसार डेहरी थाना क्षेत्र के धनटोलिया मोहल्ले में रमन सिंह के मकान में एक परिवार किराए पर रहता है। इसी घर में 19 वर्षीय अंकित शेखर अपनी मां के साथ रहकर मेडिकल प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रहा था। अंकित के पिता अमित कुमार रेलवे में स्टेशन मास्टर हैं और उनकी पोस्टिंग करबंदिया रेलवे स्टेशन पर बताई जा रही है। घटना के समय वे पटना में थे।

बताया जा रहा है कि घटना के समय अंकित की मां मीनाक्षी वर्मा घर में ही मौजूद थीं। वह स्नान करने के लिए बाथरूम गई थीं। इसी दौरान अंकित ने अपने कमरे में लगे पंखे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जब उसकी मां बाथरूम से बाहर निकलीं तो बेटे को फंदे से लटका देख उनके होश उड़ गए। उन्होंने शोर मचाया तो आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए।

यह भी पढ़ें: बिहार को मिला नया राज्यपाल: सैयद अता हसनैन ने ली शपथ, बने 43वें गवर्नर

स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को नीचे उतारकर अस्पताल ले जाने की कोशिश की, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। परिजनों के अनुसार अंकित दो भाइयों में बड़ा था। उसका छोटा भाई पटना में रहकर किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा है। बताया जा रहा है कि अंकित पिछले कुछ दिनों से पढ़ाई को लेकर काफी तनाव में था। पुलिस को उसके कमरे से डिप्रेशन से जुड़ी कुछ दवाइयां भी मिली हैं।

यह भी पढ़ें: रात 10:20 बजे सहरसा में खौफनाक वारदात: थार सवार युवक पर अंधाधुंध 12 गोलियां बरसाईं

पुलिस ने एफएसएल टीम को बुलाकर घटनास्थल की जांच कराई है और शव को पोस्टमार्टम के लिए सासाराम सदर अस्पताल भेज दिया गया है। मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।


Scan and join

darsh news whats app qr