darsh news

Supaul News : राहुल गांधी की 'वोट अधिकार यात्रा' सफल, लोगों की उमड़ी भीड़...

सुपौल में 'वोट अधिकार यात्रा' निकाली गई है। जिसमें राहुल गांधी, तेजस्वी यादव, प्रियंका गांधी और मुकेश सहनी सहित महागठबंधन के अन्य नेता शामिल हुए। सुपौल शहर में हुसैन चौक से वोट अधिकार यात्रा निकाली गई। जिसमें हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए।

Supaul News : Rahul Gandhi ki 'Vote Adhikar Yatra' safal, lo
राहुल गांधी की 'वोट अधिकार यात्रा' सफल- फोटो : Darsh News

Supaul : सुपौल में 'वोट अधिकार यात्रा' निकाली गई है। जिसमें राहुल गांधी, तेजस्वी यादव, प्रियंका गांधी और मुकेश सहनी सहित महागठबंधन के अन्य नेता शामिल हुए। सुपौल शहर में हुसैन चौक से वोट अधिकार यात्रा निकाली गई। जिसमें हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए। वोट अधिकार यात्रा सुपौल शहर के हुसैन चौक से निकलकर महावीर चौक अंबेडकर चौक लोहिया चौक गौरवगढ़ चौक होते हुए डिग्री कॉलेज चौक तक पहुंची। वहीं, उसके बाद वोट अधिकार यात्रा मझारी के लिए रवाना हो गई।

इस यात्रा में राहुल गांधी, तेजस्वी यादव, पप्पू यादव और प्रियंका गांधी ने जगह-जगह हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन किया। भीषण गर्मी के बीच भी इस यात्रा को देखने के लिए सड़क पर हजारों की संख्या में लोग डटे रहे। कार्यकर्ता लगातार नरेवाजी करते नजर आए। इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती रही।


सुपौल से अमरेश कुमार की रिपोर्ट


ताजा ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए दर्श न्यूज़ के साथ, यह भी पढ़े : 

Bihar News : फल्गु नदी में मिला बुजुर्ग महिला का शव, मृतका की नहीं हुई पहचान...https://darsh.news/news/Phalgu-nadi-mein-mila-bujurg-mahila-ka-shav-mritika-ki-nahi-hui-pehchan-454823

Scan and join

darsh news whats app qr