darsh news

मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह के समर्थक पर हमला मामले में सूरजभान के विरुद्ध मामला दर्ज, भाई और बहनोई समेत...

surajbhan singh par mamla darj

पटना: बीते दिनों मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह के समर्थक पर जानलेवा हमला मामले में जख्मी के बयान पर पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने जख्मी के बयान के आधार पर पूर्व बाहुबली सांसद सूरजभान सिंह समेत उनके भाई, बहनोई और 8 लोगों पर मामला दर्ज करवाया है। पंडारक थाना की पुलिस ने पूर्व सांसद के विरुद्ध मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

मामले को लेकर पंडारक थाना की पुलिस के द्वारा मिली जानकारी के अनुसार पटना के एक हॉस्पिटल में इलाजरत जख्मी सुबीर कुमार उर्फ़ सुमित ने पूर्व सांसद सूरजभान और उनके समर्थकों पर हत्या करने के उद्देश्य से हमला करने और गमछा से गला घोंट कर हत्या करने की कोशिश का आरोप लगाया है। अपने फर्द बयान में उसने पुलिस को बताया कि विधानसभा चुनाव के दौरान उसने बाहुबली विधायक अनंत सिंह का समर्थन किया था और इसी वजह से विरोधी प्रत्याशी के पति सूरजभान सिंह और उनक एभई कन्हैया सिंह ने उसकी हत्या की साजिश रची।

यह भी पढ़ें      -     हंगामे के बीच अशोक चौधरी ने गृह मंत्री के बिहार दौरा को बताया जरुरी, शराबबंदी और लाठीचार्ज पर भी बोले...

जख्मी ने पुलिस को बताया कि पूर्व सांसद के इशारे पर उनके बहनोई माधव कुमार उर्फ़ खन्ना ने उनके ऊपर हमला किया और उसके साथ मारपीट की। इस दौरान हमलावरों ने गमछा से उसकी गला घोंट कर हत्या करने की भी कोशिश की लेकिन किसी तरह उसकी जान बच गयी। घटना में वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया जिसे आसपास के लोग और परिजनों ने अस्पताल पहुँचाया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने उसे पटना रेफर कर दिया जहां इलाज जारी है। घटना को लेकर पुलिस ने पहले से छानबीन शुरू कर दी थी और अब जख्मी के फर्द बयान के आधार पर मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

यह भी पढ़ें      -     5 हजार रूपये के लिए युवक की गोली मार हत्या, घर से कॉल कर बुलाया फिर....

पटना से कृष्णदेव की रिपोर्ट


Scan and join

darsh news whats app qr