राज्य में बढ़ा है सूखे नशा का कारोबार, मद्य निषेध ADG ने कहा 'अब नारकोटिक्स ब्यूरो के तर्ज पर...'
पटना: बिहार में शराबबंदी के बावजूद अवैध तरीके से नशा का कारोबार तथा जहरीली शराब की चपेट में लोग आते ही जा रहे हैं। हालांकि बिहार की सरकार और पुलिसिया व्यवस्था लगातार कोशिश में जुटी हुई है और अवैध नशा कारोबार पर अंकुश लगाने की कोशिश कर रही है। इसी कड़ी में मंगलवार को मद्य निषेध इकाई के एडीजी अमित कुमार जैन ने प्रेस वार्ता की। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए एडीजी ने यह स्वीकार किया कि राज्य में सुखा नशा के कारोबार में बढ़ोतरी हुई है इसके साथ ही उन्होंने सरकार तथा विभाग के कदम की भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बिहार में मादक पदार्थों के कारोबार पर नकेल कसने के लिए बिहार पुलिस मुख्यालय की अनुशंसा पर राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो का गठन किया गया है जिसका संचालन बिहार पुलिस मद्य निषेध इकाई के द्वारा की जाएगी।
मीडिया से बात करते हुए एडीजी अमित कुमार जैन ने बताया कि राज्य की स्वापक नियंत्रण ब्यूरो नारकोटिक्स ब्यूरो की तर्ज पर काम करेगा और राज्य में अवैध रूप से नशा के कारोबार पर अंकुश लगाएगा। इस इकाई के गठन के बाद बिहार में नशा के कारोबार पर अंकुश लगाने में सहूलियत मिलेगी। इस दौरान एडीजी ने सारण में हाल ही में जहरीली शराब से हुई मौत मामले को स्वीकार किया और कहा कि सारण के दो थाना क्षेत्र में पांच लोगों की मौत जहरीली शराब से होने की बात सामने आई है। हालांकि इन पांच लोगों में से सिर्फ दो लोगों का ही पोस्टमार्टम कराया जा सका जिसमें जहरीली शराब सेवन की पुष्टि हुई। इसके साथ ही घटना की जानकारी मिलने के बाद ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में शराब जब्त भी की गई है और जांच में उसमें भी जहरीली शराब होने की पुष्टि की गई है।
यह भी पढ़ें - बिहार के अगले सीएम के रूप में कंफर्म हो गए सम्राट? भागलपुर में नीतीश ने किया इशारा तो बढ़ गई हलचल
मामला सामने आने के बाद ताबड़तोड़ कार्रवाई की जा रही है और अब तक कई लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है जबकि हजारों लीटर शराब भी बरामद किया गया है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2025 में मात्र एक घटना हुई थी जहरीली शराब से मौत की। इसके साथ ही उन्होंने स्वीकार किया कि शराबबंदी लागू किये जाने के समय से अब तक राज्य में 354 लोगों की मौत जहरीली शराब पीने से हुई है। एडीजी अमित कुमार जैन ने राज्य में सुखा नशा का कारोबार काफी अधिक बढ़ने के मामले में कहा कि यह सच है कि बिहार समेत पूरे देश में सुखा नशा का प्रचलन बढ़ा है। इसके साथ ही NCB के साथ ही राज्यों की इकाइयां भी लगातार कार्रवाई कर रही हैं और सूखे नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने की कोशिश की जा रही है।
यह भी पढ़ें - प्रदेश अध्यक्ष से बातचीत के अनुसार कांग्रेस विधायकों ने बनाई थी वोटिंग से दूरी, राजेश राम ने कहा...
पटना से चंदन तिवारी की रिपोर्ट