darsh news

आपलोग ऐसे ही साथ दीजिये हम पार्टी को..., अभिनंदन समारोह में BJP पर जम कर बरसे तेजस्वी...

tejashwi abhinandan samaroh

पटना: राष्ट्रीय जाना दल के कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव का शनिवार का पार्टी कार्यालय में भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं में भी खासा उत्साह देखा गया। तेजस्वी के स्वागत समारोह के दौरान भारी संख्या में पार्टी के नेता और कार्यकर्ता जुटे थे। तेजस्वी यादव को राष्ट्रीय कार्यकारी बनाये जाने को लेकर पार्टी नेताओं ने संगठनात्मक मजबूती और सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। इस दौरान तेजस्वी ग्रीन कारपेट पर चल कर पार्टी कार्यालय पहुंचे जहां उन्होंने संबोधित भी किया।

अभिनंदन समारोह की संबोधित करते हुए तेजस्वी ने अपने पिता लालू यादव को धन्यवाद कहा और कहा कि उन्होंने मेरे ऊपर भरोसा करते हुए पार्टी की बड़ी जिम्मेदारी दी है। उन्होंने कहा कि पार्टी के वैसे नेता और कार्यकर्त्ता जो सामाजिक न्याय और धर्मनिरपेक्षता में विश्वास रखते हैं मैं उन्हें विश्वास दिलाता हूँ कि जैसे लालू यादव नहीं डरे और न ही झुके वैसे ही तेजस्वी यादव भी कभी नहीं झुकेगा और न कभी डरेगा। 

यह भी पढ़ें       -      BJP-NDA का पुराना मॉडल आया सामने, पप्पू यादव की गिरफ्तारी भड़के राहुल-प्रियंका ने सोशल मीडिया पर...

तेजस्वी ने कहा कि मैं आपलोगों के आशीर्वाद से देश का सबसे नौजवान उप मुख्यमंत्री बना, नेता प्रतिपक्ष भी बने। हमारे विरुद्ध NDA ने सत्ता का लाभ लेते हुए हमारे ऊपर कई केस मुकदमा किये। हमारा दोष क्या था बस इतना कि नीतीश कुमार को भाजपा के साथ जाना था। हमने 2020 के चुनाव में हमलोग सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरे और सरकार भी बनाई। हमलोगों ने 2024-25 चुनाव देखा, लेकिन हम कभी पार्टी के पदाधिकारी नहीं बने। मैं पक्ष और विपक्ष का नेता बना लेकिन पार्टी में पहली बार बड़ी जिम्मेदारी मिली है तो हम लालू जी के सपने को साकार करेंगे और पार्टी को देश भर में बूथ स्तर तक मजबूत करेंगे।

तेजस्वी ने कहा कि बीच में हमने दूसरे राज्यों में सेक्युलर पार्टियों को समर्थन दे कर चुनाव लड़ना बंद कर दिया था लेकिन अब हम फिर से अपनी पार्टी को मजबूत करेंगे। इस विधानसभा चुनाव में क्या हुआ सबने देखा। NDA ने लोकतंत्र को धनतंत्र और मशीनतंत्र बना दिया लेकिन हमलोग झुकने वाले नहीं हैं। हमारे ऊपर फर्जी केस मुकदमा कराये गए लेकिन अभी भी हमारे कार्यकर्ता मजबूती के साथ जनता की आवाज उठाते हैं तो उन्हें डराया जाता है, झूठे मुकदमे किये जाते हैं और जेल तक भेज दिया जाता है। अभी लोकतंत्र नहीं है बल्कि भाजपा और NDA के लोग धनतंत्र बना कर रहे हैं और हमारे कार्यकर्ता इनकी धमकियों से डरने वाले नहीं हैं। हमलोग कमजोर नहीं हैं बल्कि हमारा समय कमजोर है। आपलोग तेजस्वी पर भरोसा कीजिये, संगठित होइए और फिर देखिये कोई माई का लाल हमें नहीं झुका सकता है।

यह भी पढ़ें       -      आखिरकार पुलिस ने पप्पू यादव को कर ही लिया गिरफ्तार, समर्थकों ने जम कर किया हंगामा और धक्का मुक्की भी...

तेजस्वी ने कहा कि विचारधारा को मजबूत करिये, लोगों के बीच पहुँचिये और उनकी सुख दुःख में खड़े होइए। एक बार फिर हमारी पार्टी राष्ट्रीय पार्टी के रूप में सामने आएगी। आज आपलोग इतनी बड़ी संख्या में यहां आये हैं इसके लिए हम धन्यवाद देते हैं। ध्यान रखियेगा कि जो कोई भी सामाजिक न्याय में विश्वास रखता हो उसके साथ जाति धर्म का भेदभाव नहीं करेंगे बल्कि साथ देंगे और साथ चलेंगे। यह एक लंबी लड़ाई है और एक दौर है जहां लोकतंत्र और संविधान को खत्म किया जा रहा है। विपक्ष को दबाने का प्रयास किया जा रहा है, देश बर्बाद हो रहा है और अमेरिका देश पर राज कर रहा है लेकिन प्रधानमंत्री मोदी के मुंह से चूं नहीं निकल रहा है।

तेजस्वी ने बिहार विधानसभा चुनाव की चर्चा करते हुए कहा कि भाजपा ने धनतंत्र का उपयोग करते हुए सभी एजेंसियों को अपने काबू में कर लिया। बेईमान अधिकारी के साथ ही हमारे भी कुछ लोग हमें चुनाव हराने में लगे थे। यह सरकार हमलोगों से डरती है, षड्यंत्र कर सत्ता में आ गये लेकिन अभी भी लालू जी ही लोगों के दिल में बसते हैं। नीतीश जी चाहें कुछ भी कर लें, अधिकारियों के मुख्यमंत्री हो सकते हैं लेकिन वे बिहार के नेता नहीं हो सकते हैं। अब हम जो लड़ाई लड़ने जा रहे हैं उसमे आपलोग साथ दीजिये हम आपको एक बार फिर मजबूत करेंगे।

यह भी पढ़ें       -      पप्पू को मिलेगी बेल जाना पड़ेगा जेल? कोर्ट में पेश हुए सांसद तो आया ये फैसला...


Scan and join

darsh news whats app qr