darsh news

Bihar Politics : तेजस्वी यादव के बचाव में उतरे पप्पू यादव, चुनाव आयोग पर निशाना...

तेजस्वी यादव का हमेशा विरोध करने वाले पप्पू यादव तेजस्वी यादव को चुनाव आयोग की नोटिस देने पर तेजस्वी यादव के बचाव में उतर गए हैं। उन्होंने कहा कि, चुनाव आयोग क्या है चुनाव आयुक्त प्रवक्ता है। एक पॉलीटिकल पार्टी का और भाजपा के प्रवक्ता जो कहते हैं।

Tejaswi Yadav ke bachav mein utre Pappu Yadav, Chunav Aayog
तेजस्वी यादव के बचाव में उतरे पप्पू यादव- फोटो : Darsh News

Patna : तेजस्वी यादव का हमेशा विरोध करने वाले पप्पू यादव तेजस्वी यादव को चुनाव आयोग की नोटिस देने पर तेजस्वी यादव के बचाव में उतर गए हैं। उन्होंने कहा कि, चुनाव आयोग क्या है चुनाव आयुक्त प्रवक्ता है। एक पॉलीटिकल पार्टी का और भाजपा के प्रवक्ता जो कहते हैं। वहीं चुनाव आयोग नोटिस भेज देता है चुनाव आयोग पहले बताएं कि, कितने कितने लोगों का नाम काटा यह बिल्कुल गलत है। उन्होंने ये भी कहा कि, चुनाव आयोग अलाउद्दीन का चिराग है क्या की जो कुछ कहेगा वह हो जाएगा। उन्होंने कहा कि, भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इतना ज्यादा देश में कंफ्यूजन पैदा करते रहते हैं और यही सब होता रहता है यह बिल्कुल गलत है। उन्होंने कहा कि, नोटिस जो भेजा गया गलत है कभी-कभी आदमी के जुबान से कुछ मिस टंग हो जाता है। 




राहुल गांधी के बिहार में मत यात्रा पर उन्होंने कहा कि, बिल्कुल हम लोग गरीबों की आवाज बनकर सड़कों पर उतर रहे हैं। वहीं कई स्थानों पर हम भी राहुल गांधी जी के साथ रहेंगे। गरीबों की आवाज किसी हालत में दबने नहीं देंगे। गरीबों को वोट से वंचित नहीं होने देंगे और राहुल जी गरीबों की आवाज लेकर बिहार के सरको पर उतर रहे हैं। 


पप्पू यादव से पूछा क्या कि, 8 तारीख को सीतामढ़ी में पुनर्नधाम में सीता मैया की मंदिर के शिलान्यास में अमित शाह है। उन्होंने कहा कि, यह मां सीता मैया की को लेकर यात्रा नहीं है। यह चुनाव की यात्रा है। चुनाव होता है। चुनाव खत्म होता है इनको धर्म भी याद नहीं रहता है। यह ना तो सनातन के हैं। मां सीता मैया की संस्कृति जो हम लोगों को उन्होंने दिया है। उसके लोग हैं यह लोग सिर्फ वोट के लोग हैं और सिर्फ चुनाव के लोग हैं।

Scan and join

darsh news whats app qr